search

यूपी में गैरसमुदाय के युवक शादी से हिंदू संगठन नाराज, महापंचायत के एलान से पुलिस प्रशासन में हड़कंप

cy520520 3 hour(s) ago views 947
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। गंगानगर की वंचित समाज की युवती के मुस्लिम समाज के युवक से शादी का मामला अब टकराव की और बढ़ रहा है। 13 फरवरी को युवती की मवाना रोड के पैराडाइस मंडप में शादी होनी थी। विवाद बढ़ने पर मंडप स्वामी ने बुकिंग निरस्त कर दी। इससे युवती ने शादी स्थगित कर दी।

उधर, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन ने इसी मंडप में 13 फरवरी शुक्रवार (आज) हिंदू महापंचायत का एलान कर दिया। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। संगठन ने लोगों वे हिंदू संगठनों से यहां पहुंचने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी।

गाजियाबाद के कई संगठनों ने भी समर्थन का एलान कर पहुंचने की बात कही। हालात गंभीर होते देख पुलिस ने महापंचायत को पूरी तरह अवैध बताते हुए मंडप पर पुलिस बल तैनात करने की बात कही।


एसएसपी अविनाश पांडेय ने कहा, संगठन अपनी बात कायदे से उनसे रख सकता है। महापंचायत नहीं होने दी जाएगी। पुलिस पूरे मामले पर नजर जमाए है।


यह है पूरा मामला

गंगानगर की रहने वाली युवती की शादी 13 फरवरी को लिसाड़ी गेट निवासी मुस्लिम युवक शाहवेज राना उर्फ साहिल से होनी थी। इसके कार्ड भी छापकर बांटे गए थे। मंगनी पहले ही उन्होंने कर ली थी। मवाना रोड का पैराडाइस मंडप बुक किया गया था।

इस शादी का अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही, धर्मेंद्र मलिक, विनोद जाहिदपुर, अक्षित त्यागी, अशोक शर्मा, पंकज विश्कर्मा व युवती के चाचा विरोध कर रह हैं। चाचा ने गंगानगर थाने पर मतांतरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। उन्हें फोन पर इसके बाद लगातार धमकी मिल रही है। पुलिस साहिल की तलाश कर रही है।

जाल में फंसाकर मतांतरण का आरोप  

युवती के चाचा ने भतीजी को अपने जाल में फंसाकर मतांतरण कराने व शादी करने का आरोप लगाया था। सचिन सिरोही ने 13 फरवरी को पैराडाइज मंडप में शाम तीन बजे हिंदू महापंचायत का एलान कर दिया। हालांकि, मंडप मालिक ने यहां महापंचायत व ऐसे किसी कार्यक्रम की बुकिग नहीं होने की बात कही है।

सचिन सिरोही के एलान का जियाबाद के हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी चौधरी ने भी समर्थन किया है। दोनों संगठनों ने लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। पूरे दिन गंगानगर पुलिस मंडप मालिक व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों से बातचीत करती रही।

उधर, सचिन सिरोही महापंचायत करने की जिद पर अड़े हैं। उन्होंने कहा, शांति पूर्ण तरीके सेे तीन से पांच बजे तक हिंदू महापंचायत करेंगे। इसमें धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही दूसरे धर्म के लोग किस तरह युवतियों को अपने जाल में फंसाकर शादी कर रहे है, इस रोकने पर रणनीति तैयार की जाएगी। पंचायत की जाएगी। खुफिया विभाग पूरे मामले में जानकारी जुटा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156789