search

वैलेंटाइन डे पर लव जिहाद और अश्लीलता के खिलाफ विहिप का मोर्चा, मनचलों को दी कड़ी चेतावनी

deltin33 4 hour(s) ago views 224
  

वैलेंटाइन डे पर लव जिहाद और अश्लीलता के खिलाफ विहिप का मोर्चा। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। प्यार, इश्क मोहब्बत का मौसम बसंत चल रहा है। जिसमें वैलेंटाइन सप्ताह को लेकर युवाओं में मस्ती देखी जा रही है।

इस बीच, विहिप ने भी मोर्चा थम लिया है, उसने वैलेंटाइन डे की आड़ में लव जिहाद करने वाले और अश्लीलता, फूहड़ता फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है, कहा है कि ऐसा करने वालों की खैर नहीं है।

विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि परिषद किसी विशेष \“डे\“ या उत्सव को मनाने के विरोध में नहीं है, अपितु इसके नाम पर परोसी जा रही पाश्चात्य अश्लीलता, सार्वजनिक स्थलों पर फूहड़ता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के हनन के सख्त खिलाफ है।

यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे भूल जाइए, अब ट्रेंड में है Anti-Valentine\“s Day, आखिर महिलाओं को क्यों पसंद है यह दिन?
प्रेम की आड़ में लव जिहाद का आरोप

प्रान्त मंत्री ने हिंदू समाज को सचेत करते हुए कहा कि आज के दौर में प्रेम की आड़ में \“लव जिहाद\“ का एक बड़ा षड्यंत्र चल रहा है, जहां लोग अपनी पहचान छिपाकर और झूठे प्यार का स्वांग रचकर हमारी भोली-भाली बहनों को जाल में फंसा रहे हैं।

विहिप के प्रांत मंत्री ने आह्वान किया कि यदि किसी भी हिंदू बहन को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो या कोई विधर्मी उसे प्रताड़ित कर रहा हो, तो वह बिना किसी संकोच के बजरंग दल या विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकती है।
दिलाया गोपनीयता का विश्वास

प्रान्त मंत्री ने पूर्ण विश्वास दिलाया कि सहायता मांगने वाली बहन की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी और समाज की मर्यादा एवं सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ऐसे विधर्मियों का संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा \“समुचित इलाज\“ सुनिश्चित किया जाएगा।

विहिप के अनुसार, इसके लिए टोली भी तैयार की गई है तथा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- इस Valentine\“s Day महंगे तोहफे नहीं, इन 5 हैंडमेड गिफ्ट्स से जीतें पार्टनर का दिल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470414