search

ईस्ट चंपारण की धनौती नदी पर बनेगा वाटर पार्क, मंत्री ने दी मंजूरी; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Chikheang 1 hour(s) ago views 1109
  

वाटर पार्क। (सांकेतिक फोटो)



संवाद सहयोगी, सुगौली। प्रखंड के दक्षिणी सुगांव पंचायत के धनौती नदी में वाटर पार्क विकसित होगा। विभागीय मंत्री द्वारा डीएम को पत्र भेजने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

प्रखंड के सुगांव के सुगांव मन धनौती में वाटर पार्क विकसित करने के लिए विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने विधानसभा में प्रस्ताव रखा था। उन्होंने वाटर पार्क विकसित के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं विभागीय मंत्री से मिलकर मांग की थी।

विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने बताया कि दक्षिणी सुगांव के धनौती नदी के किनारे सुगांव डीह अवस्थित है। जहां प्राकृतिक दृश्य व रमणीक होने के कारण दामुल फिल्म सहित अन्य फिल्म की शूटिंग हुई है।

धनौती नदी के किनारे वाटर पार्क विकसित करने से पर्यटन को विकसित करेगा। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बताया कि पूर्वी चंपारण के डीएम को पत्र लिखा गया है।

वहीं, वाटर पार्क खुलने की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक, सांसद एवं सरकार के प्रति आभार जताया है। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सराफ, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास शर्मा ने हर्ष जताया है।

वहीं, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष चुनचुन सिंह, मुखिया संघ उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र, महेश मिश्र, पैक्सध्यक्ष जयनारायण प्रसाद, पूर्व मुखिया सत्येंद्र सिंह, ललित सहनी, नईम खान, विनोद जयसवाल, दुर्गा प्रसाद, अशोक झा, तप्पू झा, अंकुर चौधरी, उदय प्रकाश सहित कई लोगों ने भी हर्ष जताया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161053