search

जूते पहनकर ढाबे के पास से आदिवासी युवक के गुजरने पर भड़का विवाद, पिटाई से हुई मौत

cy520520 1 hour(s) ago views 737
  

सिंगरौली में जूते विवाद में आदिवासी युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार।  



जागरण संवाददाता सिंगरौली (सोनभद्र)। मध्य प्रदेश सिंगरौली जनपद के बरगवां थाना अंतर्गत कन्नई गांव में गुरुवार की रात मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। जूते पहनकर ढाबे के पास से गुजरने की बात पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल आदिवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक विष्णु बैगा अपने गांव गुल्ली डांड से कन्नई पाही में आयोजित छठी बरही कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में वह रवि ढाबे के पास रुका, जहां पहले से मौजूद विक्रम बैसवार व केशव बैसवार से उसका विवाद हो गया।

आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडों व लोहे के राड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए बैढ़न के ट्रॉमा सेंटर अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था, लेकिन युवक की मौत के बाद अब हत्या की धारा जोड़कर विवेचना की जा रही है। क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156906