search

वृंदावन में ब्राह्मणों के बीच अलंकार अग्निहोत्री का ऐलान, सनातनियों के लिए बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

LHC0088 2 hour(s) ago views 1004
  

वृंदावन में ब्राह्मण सेवा संघ के कार्यक्रम में अलंकार अग्निहोत्री।



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। यूजीसी एवं एससीएसटी एक्ट के विरोध में बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट व निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। यहां ब्राह्मण सेवा संघ ने उनका स्वागत किया।

यहां अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि वह जल्द सनातन या फिर सवर्ण समाज के नाम से एक राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे।

गोधूलिपुरम स्थित श्रीहरिदास धाम में शुक्रवार को ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा आयोजित समारोह में दोपहर करीब तीन बजे पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने कहा ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर मैंने यह निर्णय लिया है। कहा सवर्ण समाज हाशिए पर आ चुका है। वोट बैंक की राजनीति हावी है।

इसलिए, जिस तरह से अपना दल व अन्य दल अपने वोटर के मन मुताबिक चल रहे हैं और सरकार में भागीदार बने हैं। ऐसे ही एक अलग पार्टी बनाने की जरूरत है। वृंदावन से पार्टी के गठन की घोषणा की है, जल्द ही चुनाव आयोग में मिलकर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

बांकेबिहारी मंदिर गलियारा पर अग्निहोत्री ने कहा सरकार की मंशा है उसे खजाना चाहिए। बांकेबिहारी मंदिर मंदिर सेवायतों और ब्रजवासियों का है। सेवायतों के अनुसार ही सारी व्यवस्था होनी चाहिए।

संघ के अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा यूजीसी तथा एससी-एसटी एक्ट समाज पर कलंक है। अलंकार अग्निहोत्री ने इस पीड़ा को समझा और अपने पद पर इस्तीफा दे दिया।

डा. मनोज मोहन शास्त्री, स्वामी अतुल कृष्ण दास ने कहा यूजीसी कानून किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं। नीलम गोस्वामी, प्रमोद गौतम ने कहा यूजीसी कानून विवि पर लागू होने का मतलब है अब स्वर्ण विद्यार्थी विवि में प्रवेश से कतराएंगे।

पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम, गरीब एकता दल के अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा पहले ही स्वर्ण समाज एससी, एसटी कानून से भयभीत है। यूजीसी कानून हमारे बच्चों के लिए भयानक साबित होगा।

सुरेश चंद्र शर्मा, रामनारायण बृजवासी, गोविंद नारायण शर्मा, उद्धव शर्मा, श्याम सरदार, अनमोल दीक्षित, राघव भारद्वाज, राम मूर्ति तिवारी, नरेंद्र पाठक, नीरज गौड़, तपेश पाठक, लाला व्यास, सुरेश, अजय बिहारी शर्मा, ममता गोस्वामी, डा. जमुना शर्मा, राखी गोस्वामी, प्रीति गोस्वामी, राधा मिश्रा, विवेक गौतम, सुनीता, प्रियव्रत शर्मा, पवन शर्मा मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159199