search

TVK चीफ विजय की रैली में एक और हादसा! तमिलनाडु के सलेम में एक शख्स की हुई मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chikheang 1 hour(s) ago views 750
तमिलनाडु के सलेम में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय की रैली के दौरान महाराष्ट्र के 37 साल के एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। कार्यक्रम के दौरान वह अचानक गिर पड़ा। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।



विजय ने विधानसभा चुनाव से पहले सलेम के सीलनायकेनपट्टी में रैली को संबोधित किया। यह घटना कुछ महीने पहले हुई उस दर्दनाक हादसे के बाद सामने आई है, जब तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी। उस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।



रैली में विजय ने कहा कि सहयोगी दलों के साथ सत्ता साझा करने का उनका प्रस्ताव तमिलनाडु की राजनीति में “राजनीतिक बम” साबित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि अब सभी गठबंधनों में सत्ता साझेदारी की मांग उठ रही है और इससे DMK चीफ और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन असहज हो गए हैं।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/major-blow-to-bjp-ahead-of-bengal-elections-moyna-leader-chandan-mandal-joins-the-tmc-article-2369928.html]बंगाल चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! मोयना के नेता चंदन मंडल हुए TMC में शामिल
अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 6:25 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/mukhtar-ansari-gang-shooter-killed-in-broad-daylight-in-barabanki-15-bullets-fired-at-car-article-2369913.html]मुख्तार अंसारी गैंग के पुराने शूटर की बाराबंकी में दिन दहाड़े हत्या, कार पर चलाई गईं 15 गोलियां!
अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 5:45 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pappu-yadav-got-bail-in-three-cases-registered-in-different-police-stations-of-patna-article-2369787.html]Pappu Yadav: जेल से बाहर आएंगे सांसद पप्पू यादव ! इन तीन मामलों में कोर्ट से मिली जमानत
अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 4:02 PM

विजय ने कहा कि DMK ने कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी को सत्ता मिलती है तो वह सामाजिक न्याय पर आधारित सरकार देंगे।



उन्होंने कहा, “क्या आपको विक्रवंडी रैली में मेरा राजनीतिक बम याद है, जब मैंने सत्ता साझा करने की बात कही थी? अब वह सभी गठबंधनों में असर दिखा रहा है। मुख्यमंत्री स्टालिन कह रहे हैं कि सत्ता साझेदारी तमिलनाडु के लिए ठीक नहीं है। डीएमके के लिए गठबंधन सिर्फ चुनाव जीतने तक है, लेकिन शासन के मामले में वे अकेले रहना चाहते हैं।”



Vijay: विजय थलपति को रास नहीं आ रही राजनीति, फिर रैली में हुई एक शख्स की मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161098