search

व्यापार के खुले नये दरवाजे, यूरोप के बाजारों में पहुंचेंगी हरियाणा के फल व सब्जियां; उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर

Chikheang 4 hour(s) ago views 454
  

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारत-यूरोपियन मुक्त व्यापार समझौते ने हरियाणा के लिए व्यापार के नए अवसर खोल दिए हैं। इसका लाभ उठाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा-यूरोपियन संघ वर्किंग ग्रुप बनाने की घोषणा की है।

इससे हरियाणा के फल, सब्जियां और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद सीधे ब्रुसेल्स, बर्लिन और पेरिस सहित यूरोप के प्रमुख बाजारों तक पहुंचेंगे। यूरोपीय तकनीक और हरियाणा के कुशल श्रम मिलकर उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता को वैश्विक स्तर तक पहुंचाएंगे।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नई दिल्ली में हरियाणा यूरोपियन व्यापार संघ की बैठक में कहा कि यूरोपीय संघ के 27 देशों का यह विशाल और समृद्ध बाजार विश्व के सर्वोच्च गुणवत्ता मानकों और क्रय-शक्ति के लिए जाना जाता है।

इस ऐतिहासिक समझौते के माध्यम से अब हरियाणा और भारत के उत्पादों के लिए यूरोप के द्वार पूरी तरह खुल चुके हैं। हमारे उद्यमों, किसानों और युवाओं के लिए यह एक नया बाजार ही नहीं, बल्कि नए अवसरों का महासागर है। हमें इसका लाभ उठाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-ईयू समझौता से आइटी सेवाएं, डेटा विज्ञान और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में यूरोप में आपके कौशल की मांग बढ़ेगी।

लाखों उच्च-स्तरीय रोजगार के अवसर आपके लिए उपलब्ध होंगे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए भी यह समझौता आशा की नई किरण है। हरियाणा में निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण है। प्रदेश सरकार निवेशकों के लिए पारदर्शी और भरोसेमंद वातावरण प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सिंगल विंडो क्लीयरेंस को सरल बनाया है। आधुनिक लाजिस्टिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया है। श्रम कानूनों में सुधार कर ईज आफ डूइंग बिजनेस को अपनी प्राथमिकता बनाया है।

हमारा संदेश स्पष्ट है कि आप हमारे राज्य में आएं, निवेश करें और हम आपकी सफलता के सहभागी बनेंगे। अंतरराष्ट्रीय संबंधों की गरिमा, पारस्परिक सम्मान और विश्वास के आधार पर हम मिलकर एक बेहतर विश्व का निर्माण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कपड़ा, चमड़ा और हस्तशिल्प उद्योगों को अब भारी करों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे हमारे उत्पाद यूरोप में प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध होंगे और हमारे निर्यात में 30 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि का अनुमान है। यह वृद्धि हमारे बुनकरों, कारीगरों और लघु उद्यमियों के जीवन में समृद्धि का प्रकाश लेकर आएगी।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा यूरोप के लिए रेड कारपेट बिछाने के लिए तैयार है। प्रदेश सरकार मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पालिसी लाने जा रही है। इसका मूल मंत्र यूरोपियन गुणवत्ता और भारतीय प्रतिभा का संगम है।

हरियाणा के पास प्रतिभा, भूमि और एक मजबूत औद्योगिक इको सिस्टम है। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक यश गर्ग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के चीफ कार्डिनेटर सुनील शर्मा ने भी अपनी बात रखी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161197