search

हरियाणा में 10वीं-12वीं के छात्रों को लौटाने होंगे टैबलेट, एग्जाम के बाद 5 दिन का टाइम; चालाकी करने पर रुकेगा रिजल्ट

LHC0088 Yesterday 18:26 views 1035
  

10वीं-12वीं के छात्रों को परीक्षा के 5 दिन में टैबलेट लौटाने होंगे (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में दसवीं-बारहवीं में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के पांच दिन के अंदर टैबलेट वापस करने होंगे। सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के दसवीं के विद्यार्थी अगर उसी स्कूल में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें टैबलेट जमा करने की आवश्यकता नहीं है। इसी तरह ग्यारहवीं के केवल उन्हीं छात्रों को टैबलेट स्कूलों में जमा कराना होगा, जो स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) मांगते हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी राजकीय स्कूलों को ई-अधिगम योजना के तहत छात्रों को दिए गए टैबलेट को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अगर कोई विद्यार्थी जानबूझकर टैबलेट जमा नहीं कराएगा तो बोर्ड की ओर से उसका परिणाम रोका जा सकता है। अगर किसी तरह परिणाम जारी हो भी जाता है तो विद्यार्थी को स्कूल में टैबलेट जमा कराने के बाद ही एसएलसी, डीएमसी और चरित्र प्रमाण पत्र मिलेगा।

विद्यार्थियों को टैबलेट के साथ चार्जर, सिम और अन्य मिला सामान भी जमा कराना होगा। स्कूलों के कक्षा प्रभारी को टैबलेट जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी वापस आए टैबलेट का रिकॉर्ड स्कूलों को रखना होगा। साथ ही विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन करने के भी आदेश दिए गए हैं। ई-अधिगमन योजना के तहत जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों को टैबलेट और सिम दिए गए हैं।

गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 लगभग खत्म होने वाला है। जल्द ही बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी, जो पहले से पढ़ रहे स्कूलों में ही पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनसे टैबलेट नहीं लिया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159333