search

उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

LHC0088 1 hour(s) ago views 892
  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।



राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पूर्व में आयोजित समीक्षा बैठकों में भी अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर कहा कि अपराधियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

हालिया घटनाओं के बाद पुलिस ने समयबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपराध की रोकथाम के लिए रणनीति को भी सुदृढ़ किया जाए।

इसी क्रम में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तबादले किए गए हैं, ताकि व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाया जा सके।

उन्होंने विशेष रूप से मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने तथा आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आमजन बिना किसी भय के पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकें और उन्हें त्वरित न्याय मिले।

यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों ने बरती लापरवाही तो होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- सीएम धामी का एलान, शी फॉर स्टेम के तहत हर जिले में पांच छात्राओं को दी जाएगा स्कॉलरशिप
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159357