search

यात्रियों के लिए खुशखबरी: भागलपुर के रास्ते चलेगी मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन, चेक करें शेड्यूल

Chikheang 3 hour(s) ago views 188
  

भागलपुर के रास्ते चलेगी मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन



जागरण संवाददाता, भागलपुर। होली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 03435/03436 मालदा टाउन-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से तीन तीन फेरे लगाएगी और भागलपुर सहित मार्ग के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। ट्रेन नंबर 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार होली स्पेशल 02 मार्च, 09 मार्च और 16 मार्च को मालदा टाउन से सुबह 9:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वापसी में 03436 आनंद विहार-मालदा टाउन होली स्पेशल 03 मार्च, 10 मार्च और 17 मार्च को आनंद विहार से दोपहर 3:35 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 10:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

यह ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, किउल, गया, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और टुंडला समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर तथा वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। होली के अवसर पर बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जल्द ही इसकी समय सारणी व किराये की सूची जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर होकर चलने वाली 3 जोड़ी क्लोन ट्रेनों पर संकेट, यात्रियों की बढ़ सकती है मुश्किलें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161161