search

T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच शीर्ष स्थान की लड़ाई, शनिवार को खेले जाएंगे 3 मुकाबले

LHC0088 Yesterday 19:58 views 649
  

जीत दर्ज करने पर होगी नजर



अहमदाबाद, पीटीआई। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का सुपर आठ में पहुंचना तय है और ऐसे में शनिवार को जब दोनों टीम आमने-सामने होंगे तो उनका लक्ष्य टी-20 विश्व कप के ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल करने की अपनी कोशिशों को अमली जामा पहनाना होगा। दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दो मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

अफगानिस्तान को छह विकेट पर 186 रन पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट के 65 रन तथा ग्लेन फिलिप्स (42), मार्क चैपमैन (28) और डैरिल मिशेल (नाबाद 25) के योगदान की बदौलत 17.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर दिया। इससे पहले सीफर्ट और फिन एलन के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया था। उसने केवल 15.2 ओवरों में 174 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने दबाव में संयम बनाए रखते हुए अपनी आक्रामक क्षमता का बेहतरीन नमूना पेश किया है। उन्होंने कनाडा के विरुद्ध चार विकेट पर 213 रन बनाए, जिसमें कप्तान एडेन मार्करैम ने 32 गेंदों में 59 रन, डेविड मिलर (नाबाद 39) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 34) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी के 31 रन पर चार विकेट की मदद से उसने आसानी से जीत हासिल की। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को अफगानिस्तान के विरुद्ध सुपर ओवर तक खिंचे मैच में जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगानी पड़ी।
जीत का खाता खोलने उतरेगी आयरलैंड और ओमान

शनिवार को आयरलैंड और ओमान की टीमें जब मैदान पर उतरेंगी तो दोनों की नजरें टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने पर होंगी। अब तक दोनों ही टीमों ने जीत का स्वाद नहीं चखा है। आयरलैंड को श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के विरुद्ध हार झेलनी पड़ी है। वहीं, ओमान को जिंबाब्वे और श्रीलंका से पराजय का सामना करना पड़ा। ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम होगा। दोनों टीमें नई रणनीति और जोश के साथ उतरेंगी और अपने अभियान को पटरी पर लाने की पूरी कोशिश करेंगी।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK Head To Head: पाकिस्‍तान की खैर नहीं! टीम इंडिया फिर देगी शिकस्‍त, आंकड़े देख खुश हो जाएंगे भारतीय फैंस

यह भी पढ़ें- IND vs PAK Playing 11: पाकिस्‍तान को पराजित करने के लिए 3 बड़े बदलाव कर सकती टीम इंडिया, स्‍टार प्‍लेयर्स बेंच पर बैठेंगे
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159357