search

पेरिस के लूव्र संग्रहालय में पानी का रिसाव, मोनालिसा सुरक्षित

cy520520 1 hour(s) ago views 507
  

लूव्र संग्रहालय। (रॉयटर्स)  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित कला संग्रहालयों में शामिल लूव्र संग्रहालय की डेनोन गैलरी में गुरुवार शाम पानी का रिसाव हो गया। राहत की बात यह रही कि जिस हिस्से में लियोनार्डो दा विंची की अमूल्य कृति \“मोनालिसा\“ प्रदर्शित है, वह पूरी तरह सुरक्षित है।

संग्रहालय के प्रवक्ता ने बताया कि रिसाव को शुक्रवार तड़के ही नियंत्रित कर लिया गया और गैलरी को शीघ्र ही दोबारा खोल दिया जाएगा। यह घटना कक्ष संख्या 707 में हुई, जहां 19वीं सदी के फ्रांसीसी कलाकार चा‌र्ल्स मेनियर और 16वीं सदी के इतालवी चित्रकार बर्नार्डिनो लुइनी की पेंटिंग्स प्रदर्शित हैं।

पानी के कारण मेनियर द्वारा चित्रित छत की एक कलाकृति को आंशिक नुकसान पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि बीते तीन महीनों में संग्रहालय में पानी रिसाव की यह दूसरी घटना है।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157073