search

Gangster Vikram Sharma Murder: पड़ोसियों ने नहीं पता थी विक्रम की असलियत, चल रहे थे 30 से ज्यादा हत्या के केस

LHC0088 1 hour(s) ago views 107
  

पड़ोसियों के जहन में विक्रम की लंबी चौड़ी कद-काठी, रईसदार छवि अब भी तैर रही. File Photo



विरेंद्र कुमार, देहरादून। कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद उसका इतिहास सामने आया है। हालांकि, दून में वर्षों से रह रहे कुख्यात के कारनामों और असलियत से पड़ोसी भी अनजान थे।

30 से अधिक हत्या के मुकदमों का आरोपित दून की एक पाश कालोनी में बीते कई वर्षाें से सुकून से रह रहा था और पड़ोसी भी उसके व्यवहार से खुश थे, पहचान छिपाकर विक्रम ने सालों दून पुलिस तक को चकमा दिया। अब उसकी हत्या के बाद पुलिस में तो खलबली मची ही है, पड़ोसी और दून के आम नागरिक भी विक्रम की हकीकत जानकर हैरान हैं। पड़ोसियों के जहन में विक्रम की लंबी चौड़ी कद-काठी, रईसदार छवि अब भी तैर रही है।

शहर की सहस्त्रधारा रोड स्थित अमन विहार की ग्रीन व्यू रेजिडेंसी के बी-ब्लाग की पांचवी मंजिल स्थित फ्लैट नंबर-502 में करीब सात-आठ वर्षों से विक्रम शर्मा पत्नी व बेटी संग सुकून से रह रहा था, लेकिन पड़ोसी उसके कुख्यात इतिहास से अनजान है। लोगों ने बताया कि विक्रम अधिकांश अपने कार्य में व्यस्त रहता था। चुनिंदा लोगों के पास ही उसका उठना बैठना था। अक्सर राह में मिलने पर अभिवादन व सौम्यता से लोगों के साथ पेश आता था।

विक्रम पड़ोसियों के सभी सुख-दुख: में शामिल रहता था। कसरत के शौकीन विक्रम प्रतिदिन सुबह आठ बजे जिम के लिए निकल जाता था । जिम से लौटने के बाद वह तैयार होकर नेशविला रोड स्थित अपने आफिस पर जरूर जाता था। उसके व्यवहार से कभी ऐसा लगा ही नहीं कि वह एक कुख्यात गैंगस्टर है।

पूरे क्षेत्र में उसकी पहचान स्टोन केसर संचालक व प्रोपर्टी डीलर के रूप में बनी हुई है। लोगों ने बताया कि विक्रम बड़ी महंगी गाड़ियों का शौक रखता था। बीच-बीच में वह काशीपुर में काम की वजह से आता-जाता रहता था ,लेकिन लोग यकीन करने को तैयार नहीं है कि जो शक्स उनके बीच इतने लंबे समय से रह रहा था, वह इतना बड़ा गैंगस्टर हो सकता है।
परिवार के लोगों ने मीडिया से बनाई दूरी

विक्रम की हत्या के बाद परिवार व रिश्तेदारों ने मीडिया से दूरी बना ली है। घटना के संबंध में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। करीब दो बजे ग्रीन व्यू रेजिडेंसी स्थित विक्रम के आवास पर पुलिस पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में लिखित तहरीर देने को कहा, लेकिन हालतों का हवाला देते हुए परिजनों ने वकील से सलाहकर तहरीर देने की बात कही। ऐसे में पुलिस अधिकारी भी परिजनों को आश्वासन देकर वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें- सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड: गैंगस्टर था मृतक विक्रम शर्मा, झारखंड गैंग से जुड़े तार

यह भी पढ़ें- झारखंड के गैंगस्टर का गुरु निकला विक्रम शर्मा, जंगल में देता था मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159429