search

गाजियाबाद के लोनी में नाले के पानी से सड़कें डूबीं, जलभराव से आवाजाही ठप; बीमारी का खतरा बढ़ा

cy520520 1 hour(s) ago views 437
  

लोनी के 60 फुटा मार्ग पर भरा पानी। जागरण



संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद)। नवीन कुंज 60 फुटा मार्ग पर नाला ओवरफ्लो होने से पिछले दो हफ्तों से गंदा पानी सड़कों पर भरा है। जिसकी वजह से यहां के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही गंदे पानी से बदबू भी आ रही है, जिसकी वजह से लोगों के बीमार होने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले की सफाई कर पानी की निकासी के लिए नगरपालिका से शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

लोनी नवीन कुंज 60 फुटा मार्ग के पास हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। घरों के साथ-साथ इस जगह पर लोगों की दुकानें भी हैं। पिछले दो हफ्तों से सड़क पर नाले का पानी ओवरफ्लो हो रहा है, जिसकी वजह से सड़क पर गंदा पानी भर गया है। गंदा पानी होने से पूरे इलाके में बदबू आ रही है।

ऐसे में पैदल निकलने वाले बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही घरों में रहने वालों को भी काफी मुश्किल हो रही है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के वसुंधरा में 10 एकड़ में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को मिलेगी सभी सुविधाएं
कई कॉलोनियों के लोग करते हैं आवागमन

गाजियाबाद मार्ग से दिल्ली सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाले इस मार्ग पर सरल कुंज, संगम विहार, पुष्पांजलि विहार, राजीव गार्डन, वीना नगर, सरस्वती विहार, लक्ष्मी गार्डन समेत दर्जनों कालोनियों के लोगों का इस मार्ग से आवागमन होता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पार्षद जगत सिंह का कहना है कि नाले पर कुछ लोगों ने डस्ट रोड़ी डालकर अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके कारण पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव हो रहा है।

नगरपालिका ने नोटिस जारी कर जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
क्या बोले लोग

  • कई दिनों से नाले का पानी सड़कों पर बह रहा है, कोई सुनने वाला नहीं है। नगर पालिका से लेकर जनप्रतिनिधि तक सब से शिकायत कर चुके हैं। कोई काम नहीं करवा रहा है। गंदा पानी भरने से दुकान पर बैठा भी नहीं जा रहा है।


    - जयवीर,स्थानीय निवासी

  • कई दिनों से यह गंदा पानी सड़कों पर भरा है जिसकी वजह से यहां रहना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी कोई सुध नहीं ले रहा है।


    - हुकुमचंद शर्मा,स्थानीय निवासी

  • कालोनी में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है क्योकि नगरपालिका के कर्मचारी सफाई करने नहीं आते है। जिस कारण कूड़ा नाली में जमा हो जाता है और नाली का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है।


    - परमिंदर, स्थानीय निवासी

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के इंदिरापुरम में नाला ओवरफ्लो होने से सड़कें बनी तालाब, जलभराव से जूझ रहे हजारों लोग और खिलाड़ी





मामला संज्ञान में आया है। नाले की सफाई का कार्य चल रहा है। जलभराव की समस्या का जल्द निस्तारण किया जाएगा। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-

राजकुमार, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका परिषद- लोनी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157187