search

CISF स्थापना दिवस पर IG नीलिमा रानी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, माओवाद प्रभावित क्षेत्र में सराहनीय कार्य

LHC0088 1 hour(s) ago views 624
  

सीआइएसएफ आइजी नीलिमा रानी और अन्य।  



जागरण संवाददाता, बोकारो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अपना 57 वां स्थापना दिवस 10 मार्च 2026 को मनाएगा। मुख्य समारोह ओडिसा के मुंडली में होगा। जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे। इस दौरान अपने सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सेंट्रल सेक्टर भिलाई की आइजी नीलिमा रानी सिंह को राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा।

राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गत वर्ष ही उनके नाम पर सहमति जताई थी। इसके बाद 10 मार्च को देश के गृहमंत्री अमित शाह के हाथों उन्हें यह पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। नीलिमा रानी बीएसएल बोकारो इकाई में भी बतौर महिला डीआइजी के पद पर अपनी सेवा तीन साल तक दे चुकी है।

इस दौरान उन्होंने बोकारो इस्पात संयंत्र में चोरी की घटना पर पूर्ण विराम लगाते हुए कई शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा था। वर्तमान समय में उनके अधीन छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश राज्य की सभी सीआइएसएफ इकाई का संचालन होता है। जहां दंतेवाड़ा के अलावा अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र के यूनिट में बेहतर काम का परिचय देते हुए उन्होंने एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

उनके इसी सराहनीय कार्य के कारण उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक देने का फैसला लिया गया है। इसी प्रकार सीआइएसएफ के सहायक कमांडेंट संजय मेहता व शिप्रा आचार्य को भी उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159480