search

बिना तेल सोखे गुब्बारे जैसी फूली-फूली और खस्ता बनेंगी पूड़ियां, बस रखें इन 3 बातों का ध्यान

Chikheang 3 hour(s) ago views 799
  

हलवाई जैसी कुरकुरी और कम तेल वाली पूड़ी बनाने के 3 सीक्रेट तरीके (Image Source: AI-Generated)  



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अच्छी पूड़ी बनाने के लिए आपको कोई जादुई मसाला नहीं चाहिए, बस बनाने के तरीके में थोड़ा-सा बदलाव करना होगा। अगर आप नीचे बताई गई 3 आसान बातों (How to make puffy Poori) का ध्यान रखेंगे, तो आपकी हर एक पूड़ी गुब्बारे की तरह फूलेगी और बिल्कुल भी तेल नहीं सोखेगी।

  

(Image Source: Freepik)  
1. आटा गूंथते समय करें ये छोटा-सा बदलाव

सबसे पहली गलती हम आटा गूंथते समय करते हैं। पूड़ी का आटा रोटी के आटे जैसा नरम नहीं होना चाहिए। पूड़ी के लिए आटा हमेशा टाइट गूंथना चाहिए। अगर आटा नरम होगा, तो वह कड़ाही में जाते ही ज्यादा तेल सोख लेगा।

  • प्रो टिप: खस्तापन लाने के लिए आटे में 2 चम्मच सूजी जरूर मिलाएं। सूजी पूड़ी को कुरकुरा रखती है और उसे जल्दी पिचकने नहीं देती। साथ ही, आटा गूंथने के बाद उसे 10-15 मिनट के लिए ढककर \“रेस्ट\“ करने दें, ताकि सूजी फूल जाए।

2. बेलते समय सूखे आटे का इस्तेमाल न करें

अक्सर हम पूड़ी बेलते समय पलोथन का इस्तेमाल करते हैं ताकि वह चिपके नहीं। यह सबसे बड़ी गलती है। सूखा आटा तेल में जाकर जल जाता है और तेल को गंदा कर देता है, साथ ही यह पूड़ी को भी काला कर देता है।

  • प्रो टिप: पूड़ी बेलते समय चकले और बेलन पर जरा-सा तेल लगाएं। इससे पूड़ी चिपकेगी नहीं और तलते समय तेल भी साफ रहेगा। ध्यान रहे कि पूड़ी को न तो बहुत ज्यादा पतला बेलें और न ही बहुत मोटा, इसे एक बराबर रखें।

3. तेल का तापमान है असली खेल

पूड़ी न फूलने या ऑयली होने का सबसे बड़ा कारण होता है- ठंडा तेल। अगर तेल पूरी तरह गर्म नहीं है, तो पूड़ी तेल पी लेगी और फूलेगी नहीं।

  • प्रो टिप: पूड़ी तलने के लिए तेल तेज गर्म होना चाहिए। चेक करने के लिए आटे का एक छोटा टुकड़ा तेल में डालें; अगर वह तुरंत ऊपर आ जाए, तो समझें तेल तैयार है। पूड़ी डालते ही उसे कलछी से हल्का-सा दबाएं, इससे वह तुरंत फूलकर फुटबॉल जैसी हो जाएगी।


यह भी पढ़ें- सब्जी में तेल ज्यादा हो गया है? टेंशन न लें, 5 आसान तरीकों से निकालें एक्स्ट्रा ऑयल

यह भी पढ़ें- मसालदानी में रखा नमक छोड़ रहा है पानी? आजमाएं 3 आसान तरीके, पसीजन से मिलेगा छुटकारा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161484