search

MP Police PET Admit Card 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

cy520520 1 hour(s) ago views 485
  

MP Police PET Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर (MP Police Constable PET Admit Card) देख व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
MPESB Police PET Admit Card: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एमपी बोर्ड ने पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद \“MP Police Constable PET Admit Card 2026\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगी पीईटी

एमपी बोर्ड की ओर से फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) 23 फरवरी से लेकर 13 मार्च, 2026 तक संचालित किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, समय व तिथि आदि की जानकारी अच्छे से चेक कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। साथ ही परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।  

यह भी पढ़ें: UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157199