search

आगरा में लापता किशोरी का यमुना में मिला शव, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म-हत्या का आरोप

cy520520 1 hour(s) ago views 575
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। घर में चचेरी बहन की शादी की तैयरियों के बीच लापता हुई किशोरी का तीन दिन बाद गुरुवार रात शव यमुना नदी से बरामद हुआ। स्वजन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और हत्या करके शव को यमुना में फेंकने का आरोप लगाया है।

आरोपों के पीछे भाई का तर्क है कि मोबाइल फोन घर के पास खेत में मिला। जबकि एक्सप्रेसवे की रैलिंग के पास किशोरी की शाल, चप्पल और घर की चाबी मिली। इससे साफ है यह हादसा नहीं है। पुलिस अचानक किशोरी के लापता होने व मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात पुलिस की ओर से कही गई है।
तीन दिन से किशोरी थी लापता, डौकी पुलिस ने यमुना से बरामद किया शव

एत्मादपुर के एक गांव में 10 फरवरी की रात चचेरी बहन की शादी हो रही थी। इस बीच रात 10 बजे भाभी से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली किशोरी रहस्य तरीके से लापता हो गई थी। वह क्षेत्र के विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला तो पिता ने 11 फरवरी को एत्मादपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छात्रा घर से बड़ी बहन का मोबाइल फोन लेकर निकली थी। स्वजन लगातार फोन कर रहे थे। घटना वाली रात गांव के ही एक व्यक्ति को फोन खेत में पड़ा मिला।
घर में थी चचेरी बहन की शादी, स्वजन के आरोपों पर पुलिस कर रही जांच

ग्रामीण ने काल रिसीव करके फोन खेत में पड़े होने की जानकारी दी। दूसरे दिन सुबह छात्रा की चप्पलें रास्ते में पड़ी मिलीं, जबकि शाल इनर रिंग रोल की रैलिंग पर टंगी हुई थी। पास में ही घर की चाबी पड़ी थी। गुरुवार रात 12 बजे तनौरा घाट के पास से डौकी पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर किशोरी का शव बरामद किया, जिसकी शिनाख्त लापता किशोरी के रूप में हुई।

शव किशोरी के गांव से करीब 11 किलोमीटर दूर मिला। पुलिस बहकर शव आने की बात कह रही है। पिता और भाई ने अपहरण करके दुष्कर्म करने व हत्या के बाद शव को यमुना में फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इसे हादसा मान रही है।
एसीपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया, साथ ही स्वजन से पूछताछ की। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पानी में डूबने से आया है। शरीर पर भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157259