search

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में मौसम शुष्‍क हो चला है, हालांक‍ि आ सकता है बादलों का भी दौर

Chikheang 1 hour(s) ago views 266
  

वाराणसी पूर्वांचल में शुष्क मौसम का दौर, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मिजाज।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मध्‍य फरवरी के समय अब वातावरण का रुख शुष्‍क हो चला है। बसंत चरम पर है और पतझड़ के बीच फगुआ का रंग चटख हो चला है। माना जा रहा है क‍ि अब पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर ही पूर्वांचल में गलन का दौर लौटा सकता है। हालांक‍ि ठंड अभी भी मौजूद है। शाम से लेकर सुबह तक ठंडक का दौर है और वातावरण में नमी का की कमी का असर यह है क‍ि बादलों की सक्र‍ियता नहीं है।  

शन‍िवार को वातावरण शुष्‍क बना रहा तो द‍िन चढ़ने के बाद वातावरण में गर्मी का अहसास भी घुला। सुबह ठंडी फगुआ हवाओं का रुख रहा तो द‍िन चढ़ते ही सूरज के ताप का असर भी हुआ। लोगों के शरीर से जैकेट उतरने के बाद अब स्‍वेटर ने जगह बना ली है। द‍िन में स्‍वेटर भी उतर रहे हैं और धूप में पसीने की सक्र‍ियता भी शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है क‍ि तेज अंधड़ का दौर भी पखवारे भर में पूर्वांचल में दस्‍तक दे देगा और इसी के साथ ठंड की व‍िदायी भी हो जाएगी।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 27.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.2 डि‍ग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 11.5°C दर्ज कि‍या गया जो सामान्‍य से 0.1 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता न्‍यूनतम 57% और अधि‍कतम 77% दर्ज की गई। आर्द्रता में कमी आने की वजह से आगे बार‍िश और बादलों की सक्र‍ियता का अनुमान कम ही है। हालांक‍ि पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का झोंका आने जा रहा है, इसकी वजह से दो चार द‍िन के बाद मौसम में मामूली बदलाव हो सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161484