मुंबई के मुलुंड में मेट्रो पिलर गिरा, कई गाड़ियां दबीं (फोटो- इंटरनेट मीडिया)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी मुंबई के मुलुंड इलाके में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां निर्माणाधीन मेट्रो रेल के पिलर का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे कई गाड़ियां दब गई हैं। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है।
हादसे को लेकर BMC का कहना है, “आज दोपहर 12.20 बजे जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी, LBS रोड, मुलुंड (W) के पास मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिर गया। कंस्ट्रक्शन के दौरान, सीमेंट मेट्रो पिलर का एक हिस्सा टूटकर एक रिक्शा पर गिर गया। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सर्विस मौके पर मौजूद हैं। ऑटोरिक्शा में 3-4 लोगों के घायल होने की संभावना है। डिटेल्स का इंतजार है।“
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। |