search

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में मिशन युवा को मिला नया बल, युवाओं के लिए स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग शुरू

cy520520 Yesterday 14:56 views 805
  



जागरण संवाददाता, उधमपुर। जिले में मिशन युवा को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र द्वारा युवा दूतों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया। जिसमें युवा दूतों की जिम्मेदारियां तय की गईं और उन्हें बेरोजगार युवाओं को मार्गदर्शन देने को प्रेरित किया गया।

जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र उधमपुर द्वारा डीसी कार्यालय परिसर स्थित कांफ्रेंस हाल में मिशन युवा के अंतर्गत युवा दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें युवा दूतों की भूमिका को स्पष्ट करने के साथ उन्हें पंचायत और नगर वार्ड स्तर पर मिशन की प्रगति के अनुरूप कार्यों के प्रेरित किया गया। इस प्रशिक्षण में विभिन्न योजनाओं के अनुसार युवा दूतों का क्षेत्रवार मानचित्रण करने तथा स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर उन्हें स्पष्ट जिम्मेदारियां और परिणाम आधारित लक्ष्य सौंपने पर विशेष बल दिया गया। ताकि जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम में एडीडीसी ऊधमपुर जुगल किशोर आनंद तथा संयुक्त निदेशक रोजगार जम्मू परमजीत सिंह ने भाग लिया। उन्होंने मिशन युवा के तहत तेजी से हो रही प्रगति पर प्रकाश डालते हुए युवा दूतों से बेरोजगार युवाओं को मार्गदर्शन देने की अपील की। उन्होंने युवाओं से नौकरी खोजने के बजाय स्वरोजगार अपनाकर रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपनिदेशक रोजगार मोहिंद्र शर्मा तथा सहायक निदेशक रोजगार उधमपुर प्रियंका गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने मिशन युवा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों को अद्यतन जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी जिला व्यापार विकास इकाई के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157615