search

सावधान! सोडावास-नूंह हाईवे पर सफर करने वाले ध्यान दें, रेलवे ओवरब्रिज के काम के चलते बदला रास्ता

LHC0088 Yesterday 15:56 views 943
  

ROB निर्माण के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, भिवाड़ी (रेवाड़ी)। सोडावास-नूंह स्टेट हाईवे-108 पर स्थित रेलवे लेवल क्रासिंग संख्या 86 (एलसी-86) पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह कार्य रेलवे विभाग की देखरेख में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), खैरथल द्वारा कराया जा रहा है।

आरओबी के रेलवे हिस्से में शीघ्र ही पाइलिंग (नींव) का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसके तहत रेलवे सीमा क्षेत्र में भारी मशीनरी का संचालन एवं गहरी खुदाई की जाएगी।
बंद रहेगी आवाजाही

निर्माण कार्य की प्रकृति को देखते हुए आमजन एवं श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लेवल क्रासिंग संख्या 86 को अस्थायी रूप से सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतया बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि वैकल्पिक मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वह निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें- सिरसा में चत्तरगढ़पट्टी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, 10.75 करोड़ की लागत से बनेगा 200 मीटर लंबा पुल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159872