search

गुरदासपुर में वेलेंटाइन डे पर दिखा जबरदस्त उत्साह, बाजारों में रौनक और उपहारों की धूम

Chikheang 1 hour(s) ago views 709
  

कैप्शन: बाजारों में खरीददारी करते लोग (जागरण फोटो)



अशोक कुमार, गुरदासपुर। वेलेंटाइन डे के अवसर पर शहर में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। सुबह से ही बाजारों, कैफे और सार्वजनिक स्थलों पर चहल-पहल रहीा। लाल गुलाब, ग्रीटिंग कार्ड, टेडी बियर और उपहार सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। दुकानदारों के अनुसार इस वर्ष बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

शहर के मुख्य बाजारों में सजावट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। गिफ्ट शॉप्स और फ्लावर स्टॉल्स पर विशेष ऑफर और आकर्षक डिस्काउंट भी देखे गए। कई युवाओं ने अपने प्रियजनों को गुलाब और उपहार देकर इस दिन को यादगार बनाया। कैफे और रेस्टोरेंट्स में भी कपल्स की अच्छी खासी मौजूदगी रही।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि वेलेंटाइन डे अब केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर आयु वर्ग के लोग इस दिन को खास तरीके से मनाने लगे हैं। एक गिफ्ट शॉप संचालक ने बताया, “सुबह से ही ग्राहकों की लगातार आवाजाही रही।

खासतौर पर गुलाब और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की मांग अधिक रही। वहीं दूसरी ओर, शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिनभर स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण रही।

युवाओं ने भी इस दिन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। एक कॉलेज छात्रा ने कहा, “यह दिन प्यार और दोस्ती का प्रतीक है। हम इसे सकारात्मक सोच के साथ मनाते हैं।” कई युवाओं ने सोशल मीडिया पर भी अपने संदेश और तस्वीरें साझा कर उत्सव का आनंद लिया। हालांकि कुछ सामाजिक संगठनों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की अहमियत पर जोर देते हुए संयमित तरीके से उत्सव मनाने की अपील भी की। बावजूद इसके, शहर का माहौल दिनभर खुशनुमा और उत्साहपूर्ण बना रहा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161661