search

चुनाव से पहले बंगाल पुलिस में फिर फेरबदल, 6 IPS इधर से उधर

deltin33 1 hour(s) ago views 135
  

चुनाव से पहले बंगाल पुलिस में फिर फेरबदल 6 IPS इधर से उधर (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने शनिवार को पुलिस महकमे में फिर फेरबदल करते हुए छह वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया।

राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से शाम में जारी अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठ आइपीएस राजीव मिश्रा को दक्षिण बंगाल का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। वह सुप्रतीम सरकार की जगह लेंगे। सुप्रतीम सरकार को हाल में कोलकाता का पुलिस आयुक्त नियुक्त किए जाने के बाद से दक्षिण बंगाल के एडीजी का पद खाली था।

इसी तरह एक अन्य महत्वपूर्ण पद पर वरिष्ठ आइपीएस लक्ष्मी नारायण मीणा को राज्य सीआइडी का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। मीणा फिलहाल जेल सेवा के एडीजी के पद पर सेवा दे रहे थे। अन्य नियुक्तियों में आइपीएस मुकेश को मुर्शिदाबाद व जंगीपुर रेंज के आइजी पद से हटाकर उन्हें राज्य आइबी का आइजी नियुक्त किया गया है।
किस-किस का हुआ तबदला?

इसी तरह आइपीएस सैयद वकार रजा को नदिया व राणाघाट रेंज के डीआइजी पद से हटाकर मुर्शिदाबाद रेंज का डीआइजी नियुक्त किया गया है। इसी तरह आइपीएस अमरनाथ के को कृष्णानगर पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद से हटाकर उन्हें जलपाईगुड़ी जिले का नया एसपी बनाया गया है।

आइपीएस वाई रघुवंशी को जलपाईगुड़ी जिले के एसपी पद से हटाकर उन्हें कृष्णानगर पुलिस जिला का एसपी नियुक्त किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि जनहित में यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

रेल से लेकर सड़क-सुरंग तक: केंद्र का मेगा प्लान, दिल्ली-अंबाला रेल खंड का भी होगा विस्तार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471127