search

अंबाला में 56 घंटे से आयकर विभाग की रेड जारी, गुरुग्राम से जुड़े तार; बड़े कारोबारी नेटवर्क की कड़ी आई सामने

Chikheang 1 hour(s) ago views 187
  

अंबाला में 56 घंटे से आयकर विभाग की रेड जारी। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, अंबाला। सेक्टर-7 के मकान नंबर 85 में आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार को 56 घंटे बाद भी जारी रही। वीरवार दोपहर शुरू हुई छापेमारी शनिवार देर रात तक जारी रही और सूत्रों के अनुसार रविवार को भी टीम कार्रवाई जारी रख सकती है।

आवासीय इलाके में चल रही यह लंबी कार्रवाई अब एक बड़े कारोबारी नेटवर्क की कड़ी बनकर सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई गुरुग्राम और चंडीगढ़ में स्थित इस्टमैन ग्रुप पर की रेड से मिले इनपुट के आधार पर शुरू हुई।

वहां की जांच के दौरान अंबाला शहर में एक गोदाम होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद सेक्टर-7 स्थित इस परिसर को जांच के दायरे में लिया गया।

प्रारंभिक तौर पर यह मकान एक सामान्य रिहायशी संपत्ति प्रतीत होता था, लेकिन जांच एजेंसियों को इसके गोदाम के रूप में उपयोग किए जाने के संकेत मिले। यह मकान बृजभूषण का है जिनका निधन हो चुका है। आगे उनके परिवार वालों ने किराये पर दिया है।
बहुराज्यीय टीम कर रही मामले की जांच

इस बार की कार्रवाई केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है। टीम में चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक के अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। यह संकेत देता है कि मामला केवल एक शहर या एक इकाई तक सीमित नहीं, बल्कि बहुराज्यीय कारोबारी लेनदेन और आपूर्ति शृंखला से जुड़ा हो सकता है।

टीम लगातार दस्तावेज, स्टाक रजिस्टर, ट्रांजेक्शन डिटेल्स और डिजिटल रिकार्ड की जांच कर रही है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों की क्लोनिंग और डेटा बैकअप की प्रक्रिया भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, जिनका मिलान अन्य शहरों में चल रही जांच से किया जा रहा है।
गोदाम या कागजी पता

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि जिस परिसर में रेड चल रही है, वह पूर्व में आवासीय उपयोग में था और बाद में इसे किराये पर दिया गया। अब जांच इस दिशा में भी बढ़ रही है कि यहां वास्तविक भंडारण गतिविधि चल रही थी या केवल कागजी लेनदेन के लिए पते का उपयोग किया जा रहा था।

आयकर विभाग आमतौर पर अघोषित आय, संदिग्ध लेनदेन, फर्जी बिलिंग या शेल कंपनियों से जुड़े मामलों में लंबी अवधि की छापेमारी करता है। 56 घंटे से अधिक समय तक जारी कार्रवाई इस बात का संकेत है कि जांच की परतें गहरी हैं।
रविवार भी रह सकता अहम

सूत्रों के अनुसार कार्रवाई रविवार तक भी जारी रह सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह अंबाला शहर में हाल के वर्षों की सबसे लंबी आयकर कार्रवाई मानी जाएगी।

फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन इतना तय है कि सेक्टर-7 का यह पता अब केवल एक मकान नंबर नहीं, बल्कि बहुराज्यीय कारोबारी जांच की अहम कड़ी बन चुका है। आने वाले दिनों में विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट होने पर पूरे मामले की तस्वीर और साफ हो सकेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161832