search

सिरसा-हिसार रोड पर भीषण सड़क हादसा, 23 वर्षीय युवक की मौत; दो घायल

deltin33 Yesterday 22:56 views 278
  

सिरसा-हिसार रोड पर भीषण सड़क हादसा। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, सिरसा। हिसार रोड स्थित निशुराज होटल के पीछे सिकंदरपुर पुल चढ़ने से पहले शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक अपूर्व गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक सहित दो अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के घड़साना क्षेत्र की ज्वाला सिंह कालोनी निवासी 23 वर्षीय अपूर्व गर्ग अपने ताऊ विजय गर्ग के साथ दिल्ली जा रहे थे। विजय गर्ग का दिल्ली में कैंसर का उपचार चल रहा है और वे दवा लेने के लिए सुबह घड़साना से रवाना हुए थे। कार को गंगानगर निवासी चालक सुखदीप सिंह चला रहा था।

मृतक के रिश्तेदार प्रिंस ने बताया कि डबवाली से हिसार की ओर आते समय सुबह करीब पांच बजे के करीब जैसे ही उनकी कार हिसार रोड पर निशुराज होटल के पीछे बाइपास के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे किसी वाहन की तेज लाइट चालक की आंखों में पड़ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की कंडक्टर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिचालक सीट पर बैठे अपूर्व गर्ग के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे विजय गर्ग के पैर में फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आईं, जबकि चालक सुखदीप सिंह के हाथ में चोट लगी। हादसे के बाद राहगीरों व आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच अधिकारी पीएसआई राजेंद्र कंबोज ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजन को सौंप दिया गया है तथा मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। उधर घायल विजय गर्ग का एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471144