search

दूधेश्वरनाथ मंदिर के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, जीटी रोड पर व्यवसायिक वाहनों की एंट्री बंद; कई रास्तों में फेरबदल

Chikheang Yesterday 21:56 views 461
  traffic diversion



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। महाशिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शनिवार रात आठ बजे से यातायात डायवर्जन किया गया। यह डायवर्जन रविवार शाम तक लागू रहेगा। जीटी रोड पर लाल कुआं से मेरठ तिराहा तक सभी व्यवसायिक वाहनों बंद कर दिए गए।

वहीं, गौशाला अंडरपास से जस्सीपुरा मोड़ के बीच सभी तरह के वाहनों पर रोक लगा दी गई। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन का कहना है कि उन्होंने डायवर्जन प्लान का मौके पर जाकर जायजा लिया। वहीं पुलिस ने भी दूधेश्वरनाथ मंदिर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
इन रास्तों में किया गया बदलाव

  • लाल कुआं व मेरठ तिराहा के बीच सभी तरह के भारी एवं मध्यम व्यवसायिक वाहन बंद किए गए। इन वाहनों को जीटी रोड पर साजन मोड़ से बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क चौराहे से विवेकानंद नगर आरओबी आते हुए हापुड़ चुंगी से राजनगर एक्सटेंशन चौराहा होते हुए मेरठ रोड से मेरठ तिराहा आवाजाही करनी पड़ी।
  • चौधरी मोड़ से हापुड़ तिराहा के बीच हल्के व्यवसायिक वाहन पर रोक। इन वाहनों को चौधरी मोड़ से अंबेडकर रोड, पुराना बस अड्डा चौराहा, हापुड़ रोड से हापुड़ तिराहा आवाजाही की गई।
  • हापुड़ चुंगी से ठाकुरद्वारा तिराहा की तरफ सभी व्यवसायिक वाहन प्रतिबंधित किया गया। इन वाहनों को हापुड़ चुंगी से राजनगर एक्सटेंशन चौराहा होते हुए मेरठ रोड से मेरठ तिराहे की तरफ निकाला गया।
  • पुराना बस अड्डा से कोई भी बस या अन्य व्यावसायिक वाहन हापुड़ तिराहा की ओर जाने पर रोक। ऐसे वाहन घूकना मोड़ से मेरठ रोड होकर गंतव्य की तरफ से निकाले गए।


यह भी पढ़ें- दिल्ली में 10 और 15 साल पुराने वाहन होंगे जब्त, प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा कदम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161876