search

अंबाला में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Chikheang Yesterday 22:27 views 373
  

अंबाला में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत। फाइल फोटो






जागरण संवाददाता, अंबाला। पंजोखरा थाना क्षेत्र के गांव जटवाड़ में एक बुजुर्ग की वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव जटवाड़ के निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनके मामा 80 वर्षीय बचना राम, जो रायपुररानी पंचकूला के निवासी थे, काफी समय से उनके साथ रह रहे थे।

बचना राम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और रविंद्र उनकी देखभाल करते थे। घटना के दिन बचना राम दोपहर 12 बजे घर से बाहर निकले और जटवाड़ से छज्जूमाजरा की ओर जा रहे थे। जब वह सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और सिर, कंधे, टांग और हाथों पर चोटें आईं। रविंद्र ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल अंबाला शहर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बचना राम की मृत्यु हो गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161858