search

पानीपत में जीटी रोड पर खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत

deltin33 Yesterday 22:56 views 665
  

जीटी रोड पर खड़े ट्रक से भिड़ी पिकअप। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, समालखा (पानीपत)। जीटी रोड की दिल्ली लेन के पट्टीकल्याणा फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में टक्कर लगने से पिकअप चालक की मौत हो गई। चालक प्रमोद (35) उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गांव फतेहपुर भट्टा का रहने वाला था।

करनाल से पिकअप में माल लेकर सोनीपत जा रहा था। शुक्रवार को रोड की पहली लेन पर खराब खड़े ट्रक को नहीं देखने के कारण वह हादसे का शिकार हुआ। हल्दाना चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। खराब ट्रक के पास किसी तरह का संकेतक नहीं लगा था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खराब ट्रक और पिकअप को रास्ते से हटाया। पिता राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471144