search

अमन से शादी और अब हरिद्वार से गंगाजल!: संभल की तमन्ना ने पेश की मिसाल, भारी सुरक्षा के बीच पहुंचीं अपने गांव

deltin33 1 hour(s) ago views 445
  

सुरक्षा के बीच कांवड़ लेकर आतीं तमन्‍ना



जागरण संवाददाता, संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई में तीन साल पहले हिंदू युवक अमन त्यागी से कोर्ट मैरिज करने वालीं मुस्लिम युवती तमन्ना उर्फ तुलसी पहली बार हरिद्वार से कांवड़ लेकर शनिवार को नगर पहुंचीं। उनका बुर्के में कांवड़ लाने के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

शनिवार को जब जिले की सीमा में प्रवेश किया तो ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में जत्थे को मनौटा पर लगे शिविर तक ले जाया गया, जहां जलपान की व्यवस्था की गई।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी दंपती का स्वागत किया। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वह आज क्षेमनाथ शिवालय पर जलाभिषेक करेंगे। रात को पुलिस अपनी निगरानी में ही उन्हें रखेगी। वह अपने गांव में ही रूकेंगे।




यह भी पढ़ें- ढह गई मजहब की दीवार! मुस्लिम महिला ने पति के साथ उठाई कांवड़, अब 171 KM का सफर तय कर करेंगी जलाभिषेक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471150