search

नोएडा में जिम्स के आईसीयू के सामने फटी पानी की पाइपलाइन, जलमग्न हुआ परिसर; मरीजों को हुई परेशानी

Chikheang 1 hour(s) ago views 404
  

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में शनिवार को आइसीयू के सामने मुख्य पानी की पाइपलाइन फटी।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में शनिवार को आइसीयू के सामने मुख्य पानी की पाइपलाइन फट जाने से शनिवार को मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पाइपलाइन फटने से आईसीयू कारिडोर जलमग्न हो गया। पाइपलाइन फटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। लगातार पानी बहने की वजह से फर्श पर फिसलन बढ़ गई, इससे मरीजों को व्हीलचेयर और स्ट्रेचर पर लाने-ले जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

खासकर आइसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को जांच या अन्य वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान कर्मचारी व मरीजों के साथ आए तीमारदारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी। अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों को जलभराव के कारण उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची

ओपीडी से लेकर वार्ड तक जाने वाले रास्ते में गीलापन और अव्यवस्था दिखाई दी। कुछ स्थानों पर पानी को रोकने के लिए अस्थायी इंतजाम किए गए, लेकिन तब तक काफी मात्रा में पानी फैल चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची।

कर्मचारियों ने पाइपलाइन को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया। सफाई कर्मचारियों को बुलाकर पानी निकालने और फर्श को सुखाने का काम किया गया। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लग गया। इससे मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ी।

तीमारदार रविकांत ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर बुनियादी सुविधाओं का सुचारु रूप से काम करना बेहद जरूरी है। आईसीयू जैसे महत्वपूर्ण विभाग के बाहर पाइपलाइन फटना लापरवाही की ओर इशारा करता है। यदि समय रहते मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान दिया जाता, तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था।


पानी लीकेज की समस्या का समाधान करा दिया गया हैं। मेंटेनेंस टीम को जर्जर हो चुकी पाइपलाइनों को दुरुस्त करने के लिए अवगत कराया जाएगा। इससे भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हो। - डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक, जिम्स


यह भी पढ़ें- \“सेफ सिटी\“ में महिला सुरक्षा होगी फुल प्रूफ, नोएडा में लगेंगे 2100 एआई बेस्ड नाइट विजन-फेस डिटेक्शन कैमरे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161879