search

बिजनौर में आपसी विवाद के दौरान धक्का लगने से गिरे वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

deltin33 1 hour(s) ago views 51
  

नहटौर के गांव जोगीपुरा में वृद्ध की मौत पर जांच को पहुंचे एएसपी पूर्वी बाएं व सीओ



संवाद सूत्र, जागरण बिजनौर। नहटौर थाना क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में विवाद व मारपीट हाे गई थी। इस दौरान धक्का-मुक्की में एक पक्ष के 65 वर्षीय वृद्ध नीचे गिर गए। उस समय तो ग्रामीणों ने मामला शांत कर दिया। लेकिन शनिवार सुबह वृद्ध की तबीयत खराब होने पर उनकी मौत हो गई। जिस पर स्वजन ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। एएसपी पूर्वी व सीओ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव जोगीपुरा निवासी 65 वर्षीय रामेश सिंह के बेटे प्रशांत सिंह का शुक्रवार देर शाम लगभग सात बजे गांव के एक व्यक्ति से विवाद हाे गया। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से कुछ लोग आ गए और मारपीट हाे गई। इस दौराप प्रशांत के वृद्ध पिता रामेश सिंह भी वहां आ गए बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने रामेश सिंह को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर कर चोटिल हो गए।

उस समय तो अन्य ग्रामीणों ने मामला शांत करके दोनों पक्षों को भेज दिया। लेकिन शनिवार सुबह लगभग नौ बजे अचानक रामेश की तबीयत बिगड़ गई, स्वजन ने पास के निजी चिकित्सक को दिखाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्वजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। ग्रामीणों का कहना है कि धक्का देने से गिरे रामेश के सीने में पशु बांधने वाला खूंटा लगा था, उसी से उनकी मौत हुई है।

मौके पर एएसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव, सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय व नहटौर कोतवाली प्रभारी सचिन मिलक पहुंचे और स्वजन से पूछताछ की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एएसपी पूर्वी ने बताया कि दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया था, रामेश सिंह के शरीर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता लग सकेगा। मृतक रामेश के बेटे प्रशांत ने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी। दोनों पक्ष एक ही बिरादरी हैं।

यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में बंदरों के हमले से बचकर भागी बुजुर्ग महिला की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471222