search

रोहिणी में स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक की सिर में गोली मारकर की हत्या, पुलिस को टिल्लू गैंग पर संदेह

deltin33 5 hour(s) ago views 318
  

रोहिणी में युवक की गोली मारकर हत्या।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। केएन काटजू थाना क्षेत्र में रोहिणी सेक्टर- 17 में शनिवार शाम बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सात से आठ फायरिंग की बात सामने आई है। युवक के सिर, छाती व पेट में गोली लगी है। मृतक युवक का नाम साहिल सोलंकी है, वह हत्या समेत तीन आपराधिक मामलों में वांछित बताया जा रहा है।

पुलिस हत्या को गैंगवार के एंगल से भी जोड़ देख रही है। साहिल सोलंकी के गोगी गैंग के संपर्क में होने बात सामने आई है। इस हत्या के पीछे टिल्लू गिरोह के हाथ होने का शक जताया जा रहा है।

शनिवार शाम छह बजे के करीब रोहिणी सेक्टर-17 अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। मिली जानकारी के अनुसार, साहिल सोलंकी सेक्टर-17 के बी-7 में रहता था। शाम को कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर निकला था, इसी दाैरान स्कूटी सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़-तोड़ फायरिंग दी। फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गए।

  

युवक को काफी करीब से गोली मारी गई। बताया जाता है कि घायल युवक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त रोहिणी सेक्टर 17 निवासी साहिल सोलंकी के रूप में हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि साहिल सोलंकी गैंग्स्टर गोगी गैंग के संपर्क में था, इसी कारण आशंका है कि टिल्लू गैंग के बदमाशों ने उसकी गैंगवार में हत्या की है।

हमलावराें ने हमले के लिए उस जगह को चुना, जहां घना अंधेरा छाया था। पुलिस ने इलाके की घेरेबंदी करके बदमाशों की तलाश आरंभ कर दी है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि साहिल हत्या व दो अन्य मामलों में वांछित था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की फैक्ट्री में गंदगी के बीच बनाए जा रहे थे मोमोज और चाप, केवल 500 रुपये जुर्माना देकर छूटे आरोपी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471300