search

शिवमय हुई नाथनगरी, फूलों से सजे चौक-प्रवेश द्वार, नंदी-नटराज प्रतिमा का हुआ लोकार्पण

deltin33 5 hour(s) ago views 727
  

कैंट सदर बाजार में गोला चौक पर लगी भोले बाबा की मूर्ति। जागरण



जागरण संवाददाता, बरेली। महाशिवरात्रि पर नाथनगरी बरेली शिवमय हो गई। चौक-चौराहों-तिराहों को पुष्पों, डिजिटल लाइटों से सजाने के साथ झुमका तिराहे पर नंदी और इन्वर्टिस तिराहे पर भगवान नटराज की प्रतिमा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान हर ओर हर-हर महादेव की गूंज रही।

बीडीए ने धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झुमका और इन्वर्टिस तिराहे पर निर्माणाधीन नंदी और नटराज की प्रतिमा का महाशिवरात्रि के अवसर पर लोकार्पण किया। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शहर का हर द्वार, चौराहा और हर डिवाइडर भक्तिभाव से आलोकित नजर आ रहा है।

  

डमरू की गूंज और हर-हर महादेव का उद्घोष सुनाई देने लगे। झुमका तिराहे पर नंदी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई है। नंदी पार्क को और भव्य-दिव्य रूप दिया जा रहा है। शाहजहांपुर रोड पर भव्य नटराज की प्रतिमा हर किसी को विमोहित कर रही। बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व को दिव्य तरीके से मनाया जा रहा है।

नाथनगरी को धार्मिक परंपराओं और संस्कृति के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिव के प्रतीकों के माध्यम से सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रवेश द्वारों पर विशाल प्रतिमाएं, विशेष लाइटिंग, लैंडस्केपिंग और थीम आधारित फ्लावर डेकोरेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। अगले एक सप्ताह में झ़ुमका भी स्थापित किया जायेगा।

  

नंदी पार्क का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। इसके बाद ही अंदर जाने की अनुमति होगी। अभी बाहर से ही दर्शन कर सकेंगे। दोनों तिराहों पर आकर्षक लाइटिंग और विशेष सेल्फी प्वांइट तैयार किया गया है। झुमका तिराहे पर बने प्रवेश द्वार को अवेद्यनाथ द्वार का स्वरूप दिया गया है, जो शहर की आध्यात्मिक पहचान देगी।

लखनऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को रजऊ तिराहे पर भगवान नटराज और त्रिशूल के दर्शन होंगे। रंग-बिरंगी एलइडी लाइट, सजे हुए डिवाइडर और पौधरोपण से हर किसी को आह्लादित कर रहा।
फूलों से सजे चौराहे, तीन दिन विशेष श्रृंगार

  

शहर के प्रमुख चौराहों, सराफा बाजार से लेकर किला–कुतुबखाना तक गेंदे और गुलाब की मालाओं से सजावट पूरी कर ली गई है। 14 से 16 फरवरी तक विशेष पुष्प श्रृंगार रहेगा। अलग-अलग सेक्टरों में सड़कों को थीम आधारित सजाया गया है, कहीं शिवलिंग और डमरू की फ्लावर आर्ट, तो कहीं त्रिशूल, चंद्रमा और सर्प की आकृतियां आकर्षण का केंद्र हैं।

  

यह भी पढ़ें- बरेली-मथुरा मार्ग पर बड़ा अपडेट: 6-लेन के प्रस्ताव पर सरकार ने फेरा पानी, जानें क्या है नया प्लान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471300