search

2023 में भू-धंसाव ने डराया, अब नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप ने ज्योतिर्मठ व औली को दी बूस्टर डोज

cy520520 2 hour(s) ago views 283
  

खिलाड़ियों और सैलानियों के आने से स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिले। जागरण



देवेंद्र रावत, औली (चमोली)। जरा याद कीजिये, वर्ष 2023 का वह दौर, जब भू-धंसाव की आपदा का दंश झेल रहे ज्योतिर्मठ शहर के अस्तित्व को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं व्यक्त की जाने लगी थीं। ज्योतिर्मठ के लोग अपने भविष्य को लेकर सशंकित थे। कारोबार भी लगभग ठप हो चला था। ऐसे में औली को लेकर भी प्रश्न उठाए जाने लगे थे। कारण यह कि ज्योतिर्मठ ही औली का बेस कैंप है।

ज्योतिर्मठ का असर औली पर भी दिख रहा था, लेकिन अब परिस्थितियां बदली हैं। ज्योतिर्मठ में राहत एवं पुनर्वास के काम तेजी से चल रहे हैं। इसके साथ ही अब औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन ने ज्योतिर्मठ के साथ ही औली को बूस्टर डोज दे दी है। यह आयोजन सुरक्षित ज्योतिर्मठ व औली का संदेश देने में भी कामयाब रहा है।
कई की आजीविका का साधन भी छिन गया था

ज्योतिर्मठ में आई आपदा से जहां बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए तो कई की आजीविका का साधन भी छिन गया था। ऐसे में प्रभावितों के साथ ही अन्यत्र विस्थापन का विषय भी कम नहीं था। यद्यपि, सरकार ने तत्काल ही ज्योतिर्मठ में राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किए गए हैं तो प्रभावितों के पुनर्वास की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इससे प्रभावितों के साथ ही कारोबारियों को भी संबल मिला है। यही नहीं, ज्योतिर्मठ के मास्टर प्लान की दिशा में भी कार्य चल रहा है।

ज्योतिर्मठ के घटनाक्रम का असर 14 किमी के फासले पर स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा केंद्र औली पर भी पड़ रहा था। यहां का पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा था। ऐसे में औली में किसी ऐसे आयोजन की दरकार थी, जिससे औली के साथ ही ज्योतिर्मठ के पर्यटन व्यवसाय को संबल मिले और दोनों स्थलों के सुरक्षित होने का संदेश भी देश-दुनिया में जाए। इस दृष्टिकोण से औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप और विंटर कार्निवल महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी, उनके समर्थक और सैलानी यहां पहुंचे हैं। इसका फायदा ज्योतिर्मठ के साथ ही औली में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिला है। यहां पहुंचे सैलानी ज्योतिर्मठ व औली के होटल, रिसार्ट व होम स्टे में ठहरे हैं तो परिवहन व्यवसायियों को भी बड़ा संबल मिला है। दोनों जगह बाजारों में इसके चलते चहल-पहल भी कम नहीं है। जाहिर है कि इसका फायदा स्थानीय दुकानदारों को मिल रहा है। इस परिदृश्य में यह आयोजन किसी बूस्टर डोज से कम नहीं है।


औली के होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंतिप्रकाश शाह का कहना है कि औली में आयोजित नेशनल गेम्स के दौरान देश कोने-कोने से स्कीयर्स के साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं, वे सुरक्षित ज्योतिर्मठ का संदेश लेकर वापस लौट रहे हैं। होटल एसोसिएशन के विकेश डिमरी का कहना है कि औली में बर्फबारी के साथ नेशनल स्की चैंपियनशिप ने देश-दुनिया का ध्यान औली की ओर खींचा है। इसका सीधा लाभ यहां के पर्यटन व्यवसायियों को मिल रहा है।


टैक्सी चालक दीपक प्रसाद घिल्डियाल का कहना है कि औली में पर्यटकों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। इससे टैक्सी चालकों को अच्छा रोजगार मिला है। वहीं औली में माउंट स्कूटर चलाने वाले पवन कवाण कहते हैं कि औली में विंटर गेम्स आयोजित होने से अच्छी आमदनी हुई है। पर्यटक औली में ट्रेकिंग के लिए गोरसों तक जा रहे हैं और कई किमी क्षेत्र में फैले औली का दीदार करने के लिए घूम रहे हैं। इससे छोटे व्यापारियों को विशेष लाभ मिल रहा है।


यह भी पढ़ें- औली में स्कीइंग चैंपियनशिप: बर्फ की कमी से मायूसी, फिर भी आकर्षण बरकरार

यह भी पढ़ें- औली में राष्ट्रीय स्की चैंपियनशिप: देशभर के स्कीयर और सैलानी जुटे
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157777