search

अमृतसर में नशे की ओवरडोज से हेड कॉन्स्टेबल के बेटे की मौत, घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त; कार में बेसुध हालत में मिला शव

cy520520 2 hour(s) ago views 954
  

अमृतसर में नशे से पुलिसकर्मी के बेटे की मौत।



जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के थाना इस्लामाबाद के अधीन पड़ते गुरु नानकपुरा इलाके में पीएपी में हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार के बेटे आकाश (26) की नशे से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। इस समय परिवार सदमे में है। मौका मिलते ही परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

गुरु नानकपुरा की राम नगर कॉलोनी में रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि वह पीएपी में तैनात हैं। उनका बेटा आकाश पिछले कुछ सालों से नशे का सेवन कर रहा है। पहले वह शराब का सेवन करता था और धीरे-धीरे वह मेडिकल नशा करने लगा। उसका दो बार इलाज भी करवाया गया था। लेकिन नशे की लत के कारण उसे दोबारा नशा अपनी चपेट में ले लेता था।

लगभग दस दिन पहले भी आकाश को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मंगलवार को उसे इलाज के बाद घर लाया गया। लेकिन शुक्रवार की दोपहर आकाश के दोस्त उसे फिर घर से ले गए। नशे का टीका लगाने से आकाश की मौत हो गई। उन्हें (पिता) किसी ने फोन पर जानकारी दी कि उनका बेटा रास्ते में एक कार में बेसुध हालत में पड़ा है।

वह तुरंत वहां पहुंचे तो देखा कि बेटे की हालत काफी खराब थी। किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पिता ने आरोप लगाया था कि गुरु नानकपुरा, कोट खासला और राम नगर कॉलोनी में खुलेआम नशीले पदार्थ बिक रहे हैं।

लेकिन पुलिस उन पर किसी तरह की लगाम नहीं लगा पा रही। उनका ग्रेजुएट बेटा इसी नशे का शिकार बना है। लेकिन मामला इंटरनेट मीडिया पर जैसे ही तूल पकड़ने लगा तो अशोक ने अपने बयान बदल दिए। गलत बयानबाजी की माफी मांगी। बताया कि वह बेटे की मौत के भावुक हो गए थे। यह भी बताया कि बेटे की मौत हार्ट अटैक से हो सकती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157777