search

उज्जैन से काशी विश्वनाथ तक महाशिवरात्रि की धूम, 11 फुट का सेहरा पहने महाकाल, भक्तों की पांच किलोमीटर लंबी कतार

LHC0088 1 hour(s) ago views 281
  

महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ में मची धूम



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज रविवार, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के पावन दिन पर लोग भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सभी जगह मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का रुद्रभिषेक हो रहा है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। काशी के विश्वनाथ मंदिर में भी भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां रात से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी है।
उज्जैन में दूल्हा बने महाकाल

उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को दूल्हे की तरह सजाया गया है। भगवान के श्रृंगार के लिए तीन क्विंटल फूल आए हैं।

महाशिवरात्रि के मौके पर यहां लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। लगातार दर्शन चलने की वजह से शयन आरती नहीं होगी। महाशिवरात्रि पर साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी।

  
काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती

बनारस में भी महाशिवरात्रि की धूम मची है। हर कोई भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन है। काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर की मंगला आरती हुई।

काशी विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई और मंदिर रात 3:30 बजे ही दर्शन के लिए खुल गया।

  
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर में भी मंगला श्रृंगार आरती हुई। यहां भी भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार फूलों से किया गया।

  
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

  
श्री वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग

  

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 Wishes: भक्तिमय संदेशों से प्रियजनों को भेजें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, बनेंगे बिगड़े काम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160037