मुठभेड़ के बाद अरुण ठाकुर उर्फ पागल को ले जाती पुलिस।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बवाना में उद्यमी की गोली मारकर हत्या मामले में बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक शूटर को शनिवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित की पहचान अरुण ठाकुर उर्फ पागल के रूप में हुई है। नौ फरवरी को बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्यमी को बाइक से आए चार बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार दी थी।
फिरौती मामले में बीच में आने पर हत्या
वारदात के बाद कुख्यात लारेंस बिश्नोई गिरोह के नाम से जुड़े रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इंटरनेट मीडिया के जरिए यह दावा किया गया था कि एक कारोबारी से मांगे गए फिरौती मामले में बीच में आ रहा था।
यह भी पढ़ें- \“इसलिए कर दिया जिंदगी से एग्जिट\“, दिल्ली में कारोबारी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली
वारदात के बाद बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने कई विशेष टीमों का गठन कर आरोपितों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद शनिवार देर रात मुनक नहर के पास एक आरोपित की लोकेशन मिली।
पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपित को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपित ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो गोलियां चलाईं, जो आरोपित के पैर में लगी। घायल हालत में आरोपित को काबू कर लिया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षा के बीच हिरासत में लिया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित से पूछताछ जारी है और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी पकड़ लेगी।
यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई से \“दुश्मनी\“ को लेकर चर्चित पाक आतंकी शहजाद भट्टी के फेसबुक पर फोटो पोस्ट, UP के DGP ने दिए जांच के निर्देश |
|