India vs Pakistan: मैदान पर \“सांप\“ का साया
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। IND vs PAK Video: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मैच से पहले एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में जब पाकिस्तानी टीम प्रैक्टिस के लिए पहुंचने वाली थी, ठीक उससे पहले उनके डगआउट में एक सांप देखा गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे मैच के रोमांच से जोड़कर देख रहे हैं।
India vs Pakistan: मैदान पर \“सांप\“ का साया
शुक्रवार शाम यानी 13 फरवरी को जब कप्तान सलमान अली आगा और उनकी टीम ट्रेनिंग के लिए मैदान पर आने वाली थी, तभी डगआउट में हलचल मच गई। सांप को देखकर सुरक्षाकर्मी और स्टाफ तुरंत अलर्ट हो गए। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना ने इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी है।
4 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
सांप ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ अपनी रणनीति को लेकर भी चर्चा में है। खबरों की मानें तो पाकिस्तान इस मैच में 4 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। दो स्पिनर- अबरार अहमद और उस्मान तारिक, दो तेज गेंदबाज- शाहीन शाह अफरीदी और सलमान मिर्जा।
Snake in Pakistan’s dugout
A snake was spotted in Pakistan’s dugout during a practice session at the R. Premadasa Stadium in Colombo ahead of the India vs Pakistan T20 World Cup match. pic.twitter.com/BW7J6OBObE— Sonu (@Cricket_live247) February 14, 2026
कौन होगा प्लेइंग-11 से बाहर?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऑलराउंडर्स में से किसे मौका मिलेगा? सूत्रों के अनुसार, भारत की टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में पाकिस्तान बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज को बाहर बैठा सकता है। उनकी जगह फहीम अशरफ और शादाब खान को मौका मिल सकता है क्योंकि शादाब की लेग-स्पिन भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ कारगर साबित हो सकती है।
IND vs PAK: क्या बारिश बनेगी विलेन?
पाकिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप में पहली बार आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी। हालांकि टीम का हौसला बुलंद है, लेकिन कोलंबो का मौसम और पिच की स्थिति आखिरी वक्त पर कप्तान सलमान आगा का फैसला बदल सकती है। कोलंबो में बारिश की 94 प्रतिशत संभावना है। अब देखना होगा कि क्या भारत-पाक मैच हो पाता है या बारिश की वजह से दोनों टीमों में 1-1 अंक बांट दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- 70 हजार की फ्लाइट टिकट, होटल किराया 1.5 लाख, Ind Vs Pak मैच से श्रीलंका होगा मालामाल; ICC की भरेगी झोली
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले सबसे बड़े मुकाबले से पहले सबकी निगाहें आसमान पर |
|