search

Ind vs Pak: कप्तान Suryakumar Yadav नहीं मिलाएंगे सलमान से हाथ, महामुकाबले से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

cy520520 1 hour(s) ago views 81
  
Suryakumar Yadav नहीं मिलाएंगे कप्तान सलमान से हाथ



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Suryakumar Yadav on Handshake Salman Ali Agha: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में हाईवोल्टेज मुकाबला आज खेला जाना है। टी-20 विश्व कप में दोनों टीमें 9वीं बार आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के बीच गजब का उत्साह हैं। हर किसी की नजरें इस पर भी बनी हैं कि क्या दोनों टीमों के कप्तान आपस में टॉस के दौरान हैंडशेक करते दिखेंगे या नहीं? इसको लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा अपडेट दे दिया है।
Suryakumar Yadav नहीं मिलाएंगे कप्तान सलमान से हाथ

बता दें कि साल 2025 एशिया कप के दौरान हैंडशेक विवाद सामने आया था, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने का निर्देश मिला था। एशिया कप में तीन बार भारत-पाक के बीच भिड़ंत हुई थी और तीनों बार उन्होंने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने का प्रोटोकॉल जारी रखा। इसके बाद सिर्फ सीनियर टीम ही नहीं, बल्कि नो-हैंडशेक को जूनियर टीम ने भी फॉलो किया।

अब आज यानी 15 फरवरी को टी-20 विश्व कप 2026 में जब भारत-पाक की टीमें आपस में टकराएंगी, तो क्या हैंडशेक प्रोटकॉल देखा जाएगा? तो बता दें कि ऐसा नहीं होने वाला है। कप्तान सूर्या ने ये कह दिया है कि वो सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे।  

हालांकि, कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है, लेकिन ये जानकारी दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने दी है।  
IND vs PAK: भारत-पाक टीमों के कप्तानों ने क्या कहा?

इस महामुकाबले से एक दिन पहले (IND vs PAK) आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा ने कहा कि इस बारे में हम कल देखेंगे। आगा ने साफ किया कि किसी भी परिस्थिति में ‘खेल भावना’ को बनाए रखा जाना चाहिए।

आगा ने कहा कि क्रिकेट (सही) भावना के साथ खेला जाना चाहिए। उनकी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती। लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था। क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है। हालांकि इसपर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इसे मैच के समय पर छोड़ दीजिए। आप अच्छी नींद लीजिए, कल देखिए क्या होता है। सूर्या ने ये बात हंसते हुए कही।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK LIVE Cricket Score: बारिश का इंतजार या भारत का डर? पाक दिग्गज के बयान ने मचाया बवाल

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan Weather: बारिश बिगाड़ेगी भारत-पाक मैच का खेल... शाम 6:30 बजे हो पाएगा टॉस? पढ़ें ताजा मौसम अपडेट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157888