search

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए कल है फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट, इन डेट्स में कर पाएंगे सुधार

deltin33 2 hour(s) ago views 265
  

India Post GDS Bharti 2026



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28740 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 फरवरी निर्धारित है। जिन उम्मीदवारों ने तय तिथियों में आवेदन पंजीकरण कर लिया है और अभी तक फॉर्म पूरा नहीं किया है उनके पास कल यानी 16 फरवरी 2026 तक मौका है। उम्मीदवार बिना देरी करते हुए इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर फॉर्म को पूरा करके सबमिट कर दें।
कितनी लगेगी फीस

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ उम्मीदवार निर्धारित फीस (यदि लागू हो) अवश्य जमा करें, नहीं तो आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। जनरल, ओबीसी वर्ग को एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकते हैं।
फॉर्म पूरा करने की स्टेप्स

  • इंडिया पोस्ट जीडीएस फॉर्म 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Registration for GDS Online Engagement से संबंधित Click Here लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें।
  • लॉग इन डिटेल दर्ज करें, अब फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करके फॉर्म को पूरा कर लें।
  • एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  

  • India Post GDS Application Form 2026 Link
  • Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

इन डेट्स में कर सकेंगे करेक्शन

जिन उम्मीदवारों से एप्लीकेशन फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है वे इसमें करेक्टिव कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट की ओर से करेक्शन विंडो 18 से 19 फरवरी 2026 के बीच खोली जाएगी। उम्मीदवार इन्हीं डेट्स के अंदर ऑनलाइन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Agniveer Vayu Vacancy 2026: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर पदों पर हो रही भर्ती, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471297