search

महाशिवरात्रि पर अयोध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक; 5 जोन और 12 सेक्टर में बांटा शहर

LHC0088 2 hour(s) ago views 776
  

मंदिर में जलाभिषेक के लिए आए शिवभक्त।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं का ज्वार उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे अयोध्या धाम को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या में सरयू तट स्थित नागेश्वर नाथ के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

क्षीरेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। पूरे धाम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई है। ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी गई है।

प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान लागू किया गया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जोन और सेक्टर व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं की सुरक्षा तय की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160037