search

केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का आकस्मिक निधन, केदारघाटी में शोक की लहर

cy520520 2 hour(s) ago views 646
  

श्रीनिवास पोस्ती. File Photo



जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। बद्री केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं श्री केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित लमगौण्डी गांव के निवासी श्रीनिवास पोस्ती के निधन से केदारघाटी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 76 साल की उम्र में हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ।

पोस्ती जी आज सुबह ही दिल्ली से अपने गांव लमगौण्डी पंहुचे थे। महाशिवरात्रि के दिन उन्हें ओमकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पंहुचना था। जहां पर श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषणा होनी थी।

श्रीनिवास पोस्ती के निधन से तीर्थ पुरोहित समाज को गहरा झटका लगा है। वह तीर्थ पुरोहित समाज के लिए रीड की हड्डी माने जाते थे। वह दो बार मंदिर समिति के सदस्य भी रहे।

यह भी पढ़ें- खत्म हुआ शिवभक्तों का इंतजार, महाशिवरात्रि पर आज तय होगा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के रावल की नियुक्ति पर घमासान, परंपरा बनाम नियमों के बीच जंग
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157804