search

आजमगढ़ में बाइक के धक्के से घायल दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

LHC0088 1 hour(s) ago views 830
  

आजमगढ़ में दर्दनाक बाइक हादसा: दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल।  



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। एक ही बाइक पर बैठकर घर से सामान खरीदने शनिवार की देर शाम करीब पौने आठ बजे बाजार जा रहे मेंहनगर थाना क्षेत्र के लौदह इमादपुर निवासी 20 वर्षीय आशीष और 16 वर्षीय सुमित और 18 वर्षीय निखिल को अज्ञात बाइक सवार से पीछे से धक्का मार दिया।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार इस दुर्घटना में तीनों ही सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा तीनों को इलाज के लिए सीएचसी मेहनगर ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। सुमित और निखिल की हालत गंभीर होने पर उनको पीजीआई चक्रपानपुर रेफर किया गया। यहां पर सुमित की मौत हो गई।

पुल‍िस के अनुसार गंभीर रूप से घायल निखिल का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। आशीष के चाचा सुभाषचंद्र ने स्थानीय थाने में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ तहरीर देते हुए बाइक का नंबर पुलिस को तहरीर में दिया है। पुल‍िस के अनुसार जांच की जा रही है, साक्ष्‍य के आधार पर व‍िध‍िक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160094