search

Mahashivratri 2026: इस महाशिवरात्रि प्रदोष काल में करें ये छोटी सी खरीदारी, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

Chikheang 1 hour(s) ago views 297
  

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का महत्व (Image Source: AI-Generated)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 फरवरी यानी आज महाशिवरात्रि है। यह पर्व हर साल फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जा रही है। साथ ही उनके निमित्त महाशिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है। \“हर हर महादेव\“ और \“ॐ नमः शिवाय\“ के उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है।

  

बाबा के दर्शन और पूजा के लिए मंदिरों में प्रातः काल से लंबी कतार लगी है। महाशिवरात्रि का व्रत करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती है।

ज्योतिष शास्त्र में महाशिवरात्रि के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से शिवजी की कृपा साधक पर बरसती है। अगर आप भी सुख-सौभाग्य और आय में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन (Shiva Puja Vidhi for prosperity) प्रदोष काल में ये चीजें जरूर घर ले आएं। आइए जानते हैं-
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं चीजें

  • अगर आप देवों के देव महादेव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन प्रदोष काल (Maha Shivratri 2026 Pradosh Kaal) में पारद शिवलिंग घर लेकर आएं। इसके बाद प्रदोष काल में भक्ति भाव से पारद शिवलिंग की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से महादेव की कृपा आप पर बरसेगी। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आएगी।
  • अगर आप घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं, महाशिवरात्रि के दिन घर पर डमरू लेकर आएं। वहीं, पूजा के समय कुछ समय के लिए डमरू अवश्य बजाएं। इस उपाय को करने से वास्तु की अनुकूलता बनी रहती है। साथ ही भगवान शिव की कृपा घर और परिवार के सभी सदस्यों पर बनी रहती है।
  • अगर आप आर्थिक विषमता (Auspicious items to buy for wealth) से निजात पाना चाहते हैं, महाशिवरात्रि के दिन कामधेनु गाय घर लेकर आएं। वहीं, प्रदोष काल में कामधेनु गाय की पूजा करें। आप चाहे तो कामधेनु गाय को पूजा के बाद घर की तिजोरी में भी रख सकते हैं। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  • अगर आप जीवन में व्याप्त परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन छोटा सा त्रिशूल घर लेकर आएं। प्रदोष काल में भगवान शिव संग त्रिशूल की भी पूजा करें। इस उपाय को करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।


यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक, दूर होंगी जीवन की सभी परेशानियां

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के 48 घंटे बाद सूर्य ग्रहण! निशिता काल पूजा में भूलकर भी न करें ये गलती

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162197