search

130 करोड़ की सौगात! एयरपोर्ट लुक और जाम से राहत; बदलेगा बक्सर स्टेशन, बनेगा ‘सिटी सेंटर’

Chikheang 3 hour(s) ago views 819
  

130 करोड़ से होगा बक्‍सर स्‍टेशन का कायाकल्‍प। फाइल  



जागरण संवाददाता, बक्सर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन के दिन बहुरने वाले हैं। स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए 130 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेज दी गई है।

इस विकास योजना से न केवल बक्सर, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस परियोजना का लाभ रघुनाथपुर, डुमरांव, चौसा और दिलदारनगर के यात्रियों को भी मिलेगा।

विदित हो कि इन स्टेशनों को पहले से ही अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। बजट को मंजूरी मिलते ही बक्सर रेलवे स्टेशन को एक \“सिटी सेंटर\“ के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रस्तावित डीपीआर के अनुसार स्टेशन भवन को आकर्षक और आधुनिक एयरपोर्ट लुक दिया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी।

सर्कुलेटिंग एरिया के विकास के साथ प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए वर्ल्ड-क्लास वेटिंग हॉल बनाए जाएंगे।

फुट ओवरब्रिज को पहले की तुलना में अधिक चौड़ा और आधुनिक बनाया जाएगा, ताकि आवागमन सुगम हो सके। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा और एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।
जमीन की उपलब्धता विकास का बड़ा प्लस प्वाइंट

बक्सर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की पर्याप्त खाली जमीन उपलब्ध है, जो इस परियोजना को अन्य स्टेशनों की तुलना में अधिक विस्तार देने की क्षमता रखती है।

पूरब में इटाढ़ी रेलवे गुमटी से लेकर दक्षिण में नोखा मिल के पास तक, पश्चिम में पांडेयपट्टी और उत्तर दिशा में रेलवे गुमटी तक पर्याप्त भूमि मौजूद है।

स्टेशन के सामने दक्षिण दिशा में भी काफी खुला क्षेत्र है, जिसका उपयोग विकास कार्यों में किया जा सकता है। इस विकास के बाद स्टेशन के बाहर जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

खाली भूमि पर भविष्य में फूड कोर्ट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बजट होटल बनाए जाने की संभावना है, जिससे रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए विशाल पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी।
पर्यटन और अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर

श्रीराम सर्किट से जुड़ी विश्वामित्र की नगरी होने के कारण बक्सर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व अत्यंत अधिक है। स्टेशन के आधुनिकीकरण से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और नगर की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा दिलदारनगर से पहले भदौरा–गहमर के बीच इस रेल लाइन को गाजीपुर से जोड़ने की योजना भी प्रस्तावित है।

इसके पूरा होने से बक्सर का सीधा जुड़ाव यूपी के गंगा पार के शहरों से हो जाएगा, जिससे आवागमन और व्यापार को नया आयाम मिलेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162266