search

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर नया निर्देश जारी, अब आधा घंटा देरी से पहुंचने पर भी मिलेगी प्रवेश

deltin33 3 hour(s) ago views 757
  



संवादसूत्र, अमेठी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए इस बार राहत भरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए निर्देश के अनुसार अब परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से आधा घंटे की देरी से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जाएगा। यह व्यवस्था विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है। ताकि किसी भी छात्र का भविष्य केवल थोड़ी देरी के कारण प्रभावित न हो।

18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

  

केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय के बाद अधिकतम 30 मिनट तक विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाए। इससे ज्यादा विलंब होने पर किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, परीक्षा समाप्ति का समय पूर्व निर्धारित ही रहेगा।

देर से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा और आकस्मिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

परिवहन या अन्य कारणों से होने वाली मामूली देरी को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा लेने 12 परीक्षक नहीं पहुंचे, 1253 परीक्षार्थी प्रभावित, मिलेगा अवसर

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: ये गलती परीक्षार्थी को पड़ेगी भारी, सील हो जाएगी उत्तर पुस्तिका
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471519