search

यूपी में लोगों के घरों में मीटर हो गए स्मार्ट और केबल अब भी खराब, पावर कॉरपोरेशन पर उठ रहे सवाल

LHC0088 5 hour(s) ago views 990
  

घरों में मीटर हो गए स्मार्ट और केबल अब भी खराब।



संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। बिजली चोरी रोकने एवं सही बिल उपलब्ध कराने के लिए उपभोक्ताओं के घरों पर अर्मड केबल के साथ स्मार्ट मीटर लगाने का अनिवार्य है। जिला मुख्यालय संग ग्रामीणांचल तक स्मार्ट मीटर लगाने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारी इसकी निगरानी खूब कर रहे हैं, हालांकि साधारण केबल बदलकर अर्मड केबल लगाने पर ध्यान है।

कागजों में अर्मड केबल लगाने में दावा करने वाली कार्यदायी संस्था कुछ घरों पर अधूरी केबल बदल रही है, वहीं कुछेक घरों में पुरानी केबल पर स्मार्ट मीटर लगाया गया है।

लाखों रुपये वित्तीय अनियमितता संग बिजली चोरी को रोकने को लेकर पावर कॉरपोरेशन की मंशा भी धूमिल हाेती दिखती है। जिला मुख्यालय से ग्रामीणांचल तक बिना अर्मड केबल लगाए ही नियमों को ताक पर रखकर स्मार्ट मीटर लगा दिए जा रहे हैं।
अर्मड केबल लगाने के निर्देश

पावर कॉरपोरेशन के चारों डिवीजन से जुड़े 41 विद्युत उपकेंद्र में 35 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। चार लाख 30 हजार उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य हैं। स्मार्ट मीटर लगाने मे घरों में पोल से लेकर मीटर तक साधारण केबल को हटाकर अर्मड केबल लगाने का निर्देश है। आधे से अधिक उपभोक्तओं के यहां आर्मड केबल नहीं लगाया गया है।

स्मार्ट मीटर के संग अर्मड केबल न लगाकर कार्यदायी एजेंसी करोड़ों रुपये की हेराफेरी में जुटी है। बिना अर्मड केबल की मीटर लगाया जा रहा है। उपभोक्ताओं के विरोध पर पांच मीटर चार मीटर तथा छह मीटर तक आधी अधूरी केबल देते हैं। जबकि निगम के नियम अनुसार खंभे से स्मार्ट मीटर तक अर्मड केबल अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- यूपी में उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, थर्ड पार्टी से जांच कराने की मांग

नगर में स्मार्ट मीटर लगाते समय अर्मड केबल लगाई गई, लेकिन ग्रामीणांचल में ज्यादातर स्थानों पर अर्मड केबल नहीं लगाई है। जलालपुर तथा आलापुर व टांडा के उपभोक्ता नीरज, संदीप,मनोज कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा आधी अधूरी केवल देकर मीटर लगाया गया है।


खंभे से मीटर तक की निजी खर्च से केबल लगाया गया। घर पर स्मार्ट मीटर लगाया,लेकिन अर्मड केबल नहीं मिली थी। स्वयं के खर्चे से केबल लगाए हुए हैं, गांव में कुछ लोगों को पांच तथा 10 मीटर आधी अधूरी केबल देकर मीटर लगवाया गया है। -संजय विश्वकर्मा, तारा खुर्द।

कंपनी की तरफ से अर्मड केबल नहीं मिली। साधारण जर्जर केबल पर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया। मीटर लगाने वाले कर्मचारियों से केबल मांगा गया तो, केबल देने से इनकार कर दिया। जबरदस्ती मीटर लगाकर चले गए, जबकि बिजली कार्यालय में पता किया गया तो स्मार्ट मीटर के साथ अर्मड केबल अनिवार्य बताया गया। साधारण केबल पर मीटर लगा होने का उपभोक्ता विरोध भी कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। -विनय कुमार उपाध्याय, कौडहा।

स्मार्ट मीटर के साथ अर्मड केबल लगाना अनिवार्य है। कार्यदायी संस्था द्वारा साधारण केबल पर मीटर लगाए जाने की जांच कर कार्रवाई होगी। हालांकि प्रथम चरण जिला मुख्यालय पर सभी जगह अर्मड केबल पर मीटर लगाया गया है। -रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता।


यह भी पढ़ें- UP में अब बिजली महंगी कर स्मार्ट प्रीपेड मीटर की लागत वसूलने की तैयारी, पावर कॉरपोरेशन ने ARR में प्रस्तावित किए 4 हजार करोड़
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160358