search

गाजीपुर में बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

deltin33 3 hour(s) ago views 653
  

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत।



जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर)। सिधौना–बिहारीगंज सड़क पर इशोपुर के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में सैदपुर के दौलतनगर निवासी 30 वर्षीय धमेंद्र राम की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी बाइक पर सवार घोघवा निवासी चचेरे भाई 45 वर्षीय राजेश वनवासी और 50 वर्षीय धर्मेंद्र वनवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

बताया गया कि धर्मेंद्र राम बभनौली गांव में राजमिस्त्री का कार्य कर सिधौना बाजार से बिहारीगंज की ओर अपने घर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों भाई रामपुर से सिधौना बाजार की ओर तेज रफ्तार में जा रहे थे।

सड़क खाली होने के बावजूद दोनों बाइकों की आमने-सामने इतनी जोरदार टक्कर हुई कि बाइक के पहिये टूट गए और टायर तक फट गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों बाइक सवार बिना हेलमेट के तेज गति से वाहन चला रहे थे। सिधौना चौकी इंचार्ज कमलभूषण राय ने घायलों को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

वहां से डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इधर, मौत की खबर मिलते ही मृतक के स्वजन भागे-भागे सिधौना पहुंच और शव को देखकर रोने-बिलखने लगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471591