search

बंगाल में SIR प्रक्रिया में कट सकते हैं 68 लाख से अधिक वोटर का नाम, ड्राफ्ट से करीब 10 लाख की बढ़ोतरी

Chikheang 3 hour(s) ago views 630
  

बंगाल मतदाता सूची एसआइआर



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया के तहत 68 लाख से अधिक नाम कट सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची आगामी 28 फरवरी को जारी होने वाली है। बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची में 58 लाख से कुछ अधिक नाम कटे थे।

एसआइआर की सुनवाई के बाद इसमें करीब 10 लाख की बढ़ोतरी हो सकती है। बंगाल में 27 अक्टूबर, 2025 यानी एसआइआर की प्रक्रिया शुरू होने से पहले तक मतदाताओं की कुल संख्या 7,66,37,529 थी।

एसआइआर का काम शुरू होने के बाद 16 दिसंबर, 2025 को जारी की गई मसौदा सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 7,08,16,630 हो गई। मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित व फर्जी लोगों के नाम हटे थे।

करीब 3.60 लाख लोगों को विभिन्न कारणों से सुनवाई का नोटिस नहीं भेजा जा सका है जबकि नोटिस पाने वालों में से करीब 5.20 लाख लोग सुनवाई में शामिल नहीं हुए। अब तक 1.60 लाख लोगों के दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें मतदाता सूची में नाम चढ़ाने के \“अयोग्य\“ पाया गया है।

यह आंकड़ा और बढ़ेगा। वहीं मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म 7 भरकर 42,501 आवेदन किए गए हैं। इनसे इतर 7.4 लाख ऐसे आवेदक भी हैं, जिन्होंने नए मतदाता के तौर पर नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म 6/6ए भरा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162362